Menu
7 जून 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तूफानी बारिश ने बरपाया कहर टूटे विधुत पोल, गिरे पोल, मकान ध्वस्त देखें फ़ोटो सहित खबर  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  तुलसी मेडिकल रिचर्स एंड सेंटर में कल रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्ध रहेगी सेवाएं  |  तूफानी बारिश का कहर: हाइवे पर गिरे पोल,सातलेरा में मकान ढहा, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,वेयर हाऊस ध्वस्त,देखें विशेष फ़ोटो सहित  खबर  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद का जैन मंदिर में भव्य स्वागत  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  आंधी बारिश का कहर- समंदसर की बिजली आपूर्ति बाधित,विधुत पोल टूटने से गांव व रोही की सप्लाई बंद  |  6 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गौ सेवा कर मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस दी शुभकामनाएं  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में किया पौधारोपण लिया देखभाल का संकल्प, दानदाता ने 1 क्विंटल 51 kg तरबूजों का गौवंश को लगाया भोग  |  विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक राज्यमंत्री सुथार की अध्यक्षता में हुई आयोजित,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर,  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर AU Foundation Ignite एवं मेरा युवा भारत केंद्र, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित  |  जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन: जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत  |  पर्यावरण दिवस पर बुरी खबर कालू करणी माता मंदिर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत, पढ़े पूरी खबर  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ  |  यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बो की अस्थाई बढोतरी बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश।  |  पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर  श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण; ” सृजन की सुरक्षा ” का दिया संदेश  |  श्रीडूंगरगढ़ बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: सडकों पर फैला कीचड़ तो निचले इलाकों सहित अस्पताल में घुसा गंदा पानी,विभाग की लापरवाही बेजुबान पर पड़ी भारी करंट के आया चपेट मे देखे फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत,5 लोग घायल,एक रेफर  |  5 जून 2026,शुक्रवार देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौमाताओं को लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऋण आवेदन शुरू: 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ में महिला की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 48 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा  |  सेरूणा जीएसएस पर नहीं मिले कार्मिक,आंधी में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप,ग्रामीणों ने दिया धरना  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दुकान बंद कर घर लौट रहे नाबालिग से की मारपीट: नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज  |  सुबह की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  4 जून 2026,गुरुवार पढ़े  आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  लखासर के पूर्व सरपंच व बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक धनेसिंह की पुण्यतिथि पर की गौ सेवा।  |  युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ,समाज को संगठित कर सेवा कार्य बढ़ाने का आह्वान  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  महिला का शव मिलने के मामले में अपडेट:नाबालिग बेटे की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 15 घंटे में 650 किमी दूर से आरोपी को किया गिरफ्तार  |  3 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दानदाता पारीक परिवार दिया व्हीलचेयर  |  सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेकः 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर  |  श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल ने 21वें अधिवेशन GENZ Conclave में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा क्षेत्र में जीता द्वितीय पुरस्कार  |  विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नौशाद का विदाई समारोह, ये रहें मौजूद देखें फ़ोटो सहित खबर  |  वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत चूरू में कार्यक्रम,शामिल हुए राज्यमंत्री सुथार  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में  |  2 जून 2026, मंगलवार,पढ़े आज  का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौवंश को लगाया तरबूजों का भोग  |  हाइवे पर पैदल चल रहे राहीगर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत।  |  बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लें किसानः राज्यमंत्री सुथार  |  शाम  देश ओर राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  जून शुरू होते ही हुए ये बड़े बदलाव जाने क्या रहेगा आपकी जेब पर असर  |  मंत्रालयिक कर्मचारियों ने स्वतंत्र जॉबचार्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  1 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्णिमा पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने की गौसेवा,कटक प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने भेंट की 50000 की राशि  |  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव संपन्न जगत सिंह संचेती बने अध्यक्ष  |  बिग्गा के पास सड़क हादसाःबाइक के सामने अचानक आया कुत्ता टकराने से युवक घायल  |  वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।  |  श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यालय हुई बैठक: 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा  |  राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के सुनी ”मन की बात’ का 134 वां एपिसोड,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प  |  विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां संस्करण,पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक  |  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनीं सुशीला पुगलिया, लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे ने रास्तों को किया बंद: परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध  |  31 मई 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा गौवंश को लगाया मीठे तरबूजों का भोग, महेंद्र सिंह ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  ऋषि मूंधड़ा का जन्मदिवस परिवारजनों ने गौसेवा कर मनाया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  रेतीले बवंडर से जनजीवन प्रभावित,दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, फिर बरसे बादल और गिरे ओले नौतपा के छठे दिन बदला मौसम; पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे, हाईवे पर थमी रफ्तार, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत  |  हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चला अभियान बेअसर: स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे फिर पसरा अतिक्रमण  |  अचानक आमजन के मोबाइल में बजा सायरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  30 मई 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल व कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा  |  खाजूवाला नगर पालिका वॉइस चेयरमेन शिशपाल सिंह राजपुरोहित एवं कविता कंवर गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब देखें सभी फ़ोटो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  भूमि विवाद में भाजपा नेता गिरफ्तार: प्रशासन ने करवाई पत्थरगढ़ी  |  आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जोहड़ पायतन अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान  |  समाज सेवा शिविर में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम  |  तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ‘इको भारत स्मार्ट कैंपस’ का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में किया जा सकता है लागू  |  ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव: तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाएं  |  तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं जारी, नागरिक ले रहे हैं आरोग्य लाभ  |  योग प्रशिक्षकों के साथ हो रहा है अन्याय, स्थायी रोजगार की मांग तेज  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  29 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  उदासर में स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का हुआ आयोजन ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुई आयोजित विजेताओं को किया पुरस्कृत  |  पुरुषोत्तम मास में श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सभी 6 मैच जीतकर श्री करणी रॉक स्टार टीम बनी विजेता ‘  |  श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चला अभियान  |  बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर  |  डेपुटेशन की मार झेल रहा उप जिला अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान  |  श्रीडूंगरगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश ने की कार्यकारिणी की घोषणा गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी  |  28 मई 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ  |  राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई ने कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा सहयोग  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान  |  उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘इको भारत स्मार्ट क्यूआर स्टिकर’ शुरू करने के दिए निर्देश  |  ठाकुरजी मंदिर का धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, जागरण व महाप्रसादी का हुआ आयोजन  |  सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  27 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राज्य में 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: श्रीडूंगरगढ़ एडीजे सरिता नौशाद का जालोर हुआ तबादला  |  पुरुषोत्तम मास पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में आसाराम मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी  खबरें एक साथ  |  राजकीय महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार का आयोजन,चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह  |  श्रीडूंगरगढ़: पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस से की मुलाकात  |  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास NNMS परीक्षा की पास,अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति  |  फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज  |  गांव सींथल की बहन-बेटियों की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए बनाया 67 फीट लंबा विशाल पक्षी घर की जाएगी दाना-पानी की व्यवस्था  |  श्रीडूंगरगढ़ में एक नंबर से चल रही थीं दो स्कूल बसें: प्रिंसिपल और संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज  |  26 मई 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर कल होगा कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध कवियों से सजेगा मंच  |  श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत  |  श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत  |  तेजा मंदिर में दशमी पर हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन  |  हेमाराम खिलेरी (सरपंच, बाडेला) ने 4.71 लाख लागत से ‘संत कर्माई बालिका छात्रावास’ में कोचिंग कक्ष की ऐतिहासिक घोषणा !  |  दो बहनों का विवाद पहुंचा थाने: मौसी – भांजे ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए क्रॉस मुकदमे  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई संपन्न दानदाताओं का जताया आभार  |  25 मई से 5 जून तक चलेगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरण कार्यक्रम  |  युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पेयजल  समाधान  की मांग  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी एक साथ खबरें  |  25 मई 2026,सोमवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ ख़ास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का कल 25 मई को होगा उद्घाटन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  संयम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुनि धनञ्जय कुमार का अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  रीड़ी में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण,देखें फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  24 मई 2026, रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन कल रविवार 24 मई को  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया गौ सेवा में सहयोग  |  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल?: शुभारंभ के कुछ महीनों बाद ही ठप हुई सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन बेखबर  |  जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: महिला व उसके बेटे के साथ की थी मारपीट  |  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां: अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल  |  रीड़ी : ग्रामीणों के साथ हुए समझौते पर खरा नहीं उतर पाया जलदाय विभाग, ग्रामीणों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 मई 2026,शनिवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुरषोत्तम मास में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की और  देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  एनसीसी कैडेट्स के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज, करवाई फायरिंग प्रैक्टिस, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी  |  अफीम सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार: फॉरच्यूनर सवार तस्करों से पूछताछ के बाद सप्लायर तक पहुंची पुलिस  |  श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र पल्स मशीन बनी खिलौना: लाखों रुपए की मशीने हो रही है कबाड़, नहीं आ रही काम, सार संभाल भी नहीं  |  श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  |  22 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्षः आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचाए  |  23 लाख की लागत से बना नलकूप,आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का जताया आभार  |  दुकान में घुसकर मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप: तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 500-500 के 156 नकली नोट बरामद, होटल मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीणों का जयपुर कूच हुआ स्थगित: अधिकारियों से मिला आश्वासन  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 मई 2026,गुरुवार,पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  भामाशाह नीरज कुमार ने नई लग्जरी गाड़ी खरीदने पर कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा भंडारा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्म खूब झूमे श्रद्धालु देखें फ़ोटो सहित प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन समारोह रविवार 24 मई को  |  तेरापंथ युवक परिषद को दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ  |  बच्चे छीनकर विवाहिता को घर निकाला,18 साल पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।  |  4 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास,हत्या के बाद हत्यारे ने खुद ही दी सूचना,पढ़े पूरी खबर  |  योग दिवस से पहले बेरोजगार योग प्रशिक्षकों को बड़ा झटका  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  20 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में पानी-बिजली के मुद्दे को कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाता उत्साह के साथ सतत प्रयत्नशील  |  ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष दी गीतिका प्रस्तुति, तीर्थंकरों से जुड़े सवालों के दिए सही जवाब  |  अमेरिका-ईरान तनाव पर नया मोड़: ट्रंप ने हमला टाला, परमाणु समझौते की गुंजाइश जताई  |  केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर  |  19 मई 2026,मंगलवार, पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में  पुरषोत्तम मास में दानदाताओं  की गौसेवा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा, के दूसरे दिन भीष्म स्तुति का वर्णन  | 

5 जुलाई 2025,शनिवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ टुडे 5 जुलाई 2025

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏

🙏जय श्री कृष्णा🙏

🕉️आज का पंचांग05.07.2025🕉️

✴️दैनिक ग्रह गोचर एवं राशिफल सहित✴️

🕉️ शुभ शनिवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️

74-30💥मध्यमान💥75-30

(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


_आज विशेष_

यदि आप धनवान बनना चाहते हैं तो समझिये
धनवान बनने के लिये आवश्यक 5 गुण


_दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….05.07.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्………………………….. 2082
शक संवत्…………………………….. 1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………….उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………आषाढ़
पक्ष…………………………………….. शुक्ल
तिथि……दशमी. सायं. 6.59 तक / एकादशी
वार……………………………………शनिवार
नक्षत्र…….स्वाति. रात्रि. 7.51 तक / विशाखा
चंद्रराशि……………… तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………… सिद्ध. रात्रि. 8.35 तक / साध्य
करण…………गर. सायं. 6.59 तक / वणिज


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-


सूर्योदय…………………. प्रातः 5.47.25 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 7.24.44 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 13.37.18
रात्रिमान………………………….10.23.04
चंद्रोदय……………………2.46.41 PM पर
चंद्रास्त………………….. 1.46.56 AM पर
राहुकाल..प्रातः 9.12 से 10.54 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 2.18 से 4.00 तक(अशुभ)
गुलिक…..प्रातः 5.47 से 7.30 (शुभे त्याज्य)
अभिजित…….. मध्या.12.09 से 1.03(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
दिशाशूल………………………… .. पूर्व दिशा
दोष परिहार….. उड़द का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄


अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल -सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


दैनिक सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट


    लग्न …………मिथुन 18°32′ आद्रा 4 छ
    सूर्य ……………मिथुन 19°3′ आद्रा 4 छ
    चन्द्र …………….तुला 13°4′ स्वाति 2 रे
    बुध ………….. कर्क 14°58′ पुष्य 4 ड
    शुक्र ………. .वृषभ 6°12′ कृत्तिका 3 उ
    मंगल .. सिंह 15°54′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो
    बृहस्पति ^ .. .मिथुन 11°31′ आद्रा 2 घ
    शनि …….मीन 7°45′ उत्तरभाद्रपद 2 थ
    राहू * ….कुम्भ 27°34′ पूर्वभाद्रपद 3 दा
    केतु * . सिंह 27°34′ उत्तर फाल्गुनी 1 टे


    ✴️🌄दैनिक लग्न समय सारिणी 🌄✴️


    लग्न राशि **प्रारंभ – समाप्ति ========================== मिथुन ……………05:47 – 06:39 कर्ण……………. 06:39 – 08:57 सिंह ……………. 08:57 – 11:11 कन्या ……………11:11 – 13:24 तुला ……………..13:24 – 15:41 वृश्चिक …………. 15:41 – 17:58 धनु ………………17:58 – 20:03 मकर …………….20:03 – 21:48 कुम्भ …………….21:48 – 23:18 मीन ……………..23:18 – 24:46
    मेष ……………..24:46* – 26:25*
    वृषभ ………….. 26:25* – 28:22*
    मिथुन …………. 28:22* – 29:48*
    ==========================

    • अर्द्ध रात्रि उपरांत के समय का सूचक है ।

    ✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️


    शुभ.. ……………प्रातः 7.30 से 9.12 तक
    चंचल……….. अपरा. 12.36 से 2.18 तक
    लाभ……………अपरा. 2.18 से 4.00 तक
    अमृत…………..अपरा. 4.00 से 5.43 तक


    ✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


    लाभ……….सायं-रात्रि. 7.25 से 8.43 तक
    शुभ…………..रात्रि. 10.01 से 11.18 तक
    अमृत…..रात्रि. 11.18 से 12.36 AM तक
    चंचल. रात्रि.12.36 AM से 1.54 AM तक
    लाभ….रात्रि. 4.30 AM से 5.48 AM तक


    (विशेष – 4 शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


    🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

    शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
    कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.

    इस बात में भी कोई आश्चर्य नहीं है। अमीर लोग स्मार्ट फैसले लेना, जल्दी संतुष्ट नहीं होना और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना जैसे कामों में विश्वास करते हैं।


    दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

    संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये

    आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर


    समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


    06.20 AM तक——स्वाति—-2———रे
    01.06 PM तक——स्वाति—-3——–रो
    07.51 PM तक——स्वाति—-4——–ता

    राशि तुला – पाया रजत्_


    02.34 AM तक—-विशाखा—-1——-ती
    उपरांत रात्रि तक—-विशाखा—-2——–तू

    राशि तुला – पाया ताम्र


    आज का दिन


    व्रत विशेष…………………………… नहीं है।
    अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
    पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
    दिन विशेष……..राष्ट्रीय वर्क होलिक्स दिवस
    दिन विशेष…………….. राष्ट्रीय हवाई दिवस
    पंचक………………………….. आज नहीं है।
    विष्टि(भद्रा)पूर्वा……………….. आज नहीं है।
    खगोलीय………. वर्तमान रवि नक्षत्र. (आर्द्रा)
    खगोलीय….. पुनर्वसौ रवि. रात्रि. 5.48* पर
    सर्वा.सि.योग………………. ….आज नहीं है।
    अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
    सिद्ध रवियोग…….. उदयात् रात्रि. 7.51 तक


    अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


    आज दिनांक………………..06.07.2025
    तिथि…….. आषाढ़ शुक्ला एकादशी रविवार
    व्रत विशेष….. देवशयनी एकादशी (सर्वेषाम्)
    अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
    पर्व विशेष………. श्री हरि विष्णु शयनोत्सव
    दिन विशेष…………………. चातुर्मास प्रारंभ
    दिन विशेष………….. विश्व जूनोसिस दिवस
    पंचक………………………….. आज नहीं है।
    विष्टि(भद्रा).. प्रातः 8.10 से रात्रि. 9.16 तक
    खगोलीय…….. वर्तमान रवि नक्षत्र. (पुनर्वसु)
    खगोलीय… अश्लेषायां बुध. रात्रि. 5.44* पर
    सर्वा.सि.योग………………. …. आज नहीं है।
    अमृ.सि.योग…………………… आज नहीं है।
    सिद्ध रवियोग…… उदयात् रात्रि. 10.42 तक


    ✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

    💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


    यदि आप धनवान बनना चाहते हैं तो समझिये
    धनवान बनने के लिये आवश्यक 5 गुण

    अगर वित्तीय सफलता और अमीर बनना आपका लक्ष्य है, तो क्या आप अमीर बन सकते हैं? विज्ञान कहता है कि इसका उत्तर केवल इस बात में नहीं है कि आप क्या करते हैं, बल्कि यह भी है कि आप कौन हैं। ब्रिटिश जर्नल ऑफ साइकोलॉजी में प्रकाशित 2018 के एक अध्ययन के अनुसार, अमीर लोग निश्चित रूप से थोड़े अलग होते हैं। चलिए जानते हैं कैसे-

    (1) अमीर लोग बहिर्मुखी होते हैं

    इसमें कोई आश्चर्य नहीं। चूंकि कोई भी अपने दम पर कुछ भी हासिल नहीं करता है। अमीर बनने के लिए दूसरों के साथ जुड़ना, संबंध बनाना और प्रेरित करना निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है।

    (2) अमीर लोग अधिक कर्तव्यनिष्ठ होते हैं

    आप जो करना चाहते हैं, उसके बजाय केवल वही करें, जो आपको करने की आवश्यकता है। इसमें शादी का फैसला भी शामिल है। शोध से पता चलता है कि जिन लोगों के साथी कर्तव्यनिष्ठ होते हैं, वे अधिक पदोन्नति हासिल करते हैं, अधिक पैसा कमाते हैं और अपने काम से अधिक संतुष्ट महसूस करते हैं।

    (3) अमीर लोग भावनात्मक रूप से अधिक स्थिर होते हैं

    भावनात्मक निर्णय लेना आपको कमजोर बना सकता है। यह निश्चित रूप से दीर्घकालिक लक्ष्यों की ओर प्रगति को धीमा कर सकता है। अगर आपको अमीर बनना है, तो भावनाओं में बहकर फैसले लेने की आदत छोड़ दें।

    (4) अमीर लोग कम विक्षिप्त होते हैं

    जब आप चिंता, मनोदशा या भय के साथ नकारात्मक तरीके से प्रतिक्रिया करने लगते हैं, तो इससे आपकी सफलता कम होने का खतरा होता है। इसे मनोवैज्ञानिक ‘नकारात्मक उत्तेजना’ कहते हैं। ऐसे मामले में सफल होना बहुत कठिन हो सकता है।

    (5) अमीर लोग अधिक आत्मकेंद्रित होते हैं

    हालांकि यह एक बुरी बात की तरह लगता है लेकिन यह सच है। एडम ग्रांट कहते हैं कि महान उपलब्धियां लगभग हमेशा सामूहिक प्रयासों का परिणाम होती हैं। यह एक विजेता संयोजन बनाता है। आपको विश्वास करना चाहिए कि आप बड़ी चीजें हासिल कर सकते हैं। इससे आपको अच्छी शुरुआत करने में मदद मिल सकती है। इससे आपको मदद मिल सकती है कि काम को पूरा करने के लिए आपको अन्य लोगों की आवश्यकता नहीं होगी।


    ✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


    मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

    आज आप भारी खाने की चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। आपकी खूबियां आज लोगों के बीच आपको प्रशंसा का पात्र बनाएंगी।

    वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)

    आज आप मुस्कुराएँ, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे अच्छा इलाज है। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। आपका मज़ाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। आज आपके प्रिय को आपके अस्थिर रवैये के चलते आपसे तालमेल बिठाने में काफ़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। आज अपने लिए समय निकालकर अपने जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। हालांकि इस दौरान आप दोनों के बीच थोड़ी बहुत कहासुनी हो सकती है। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है। कारोबारी में मुनाफा इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

    मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)

    आज दूसरों के साथ ख़ुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आज के दिन कुछ भी करने के लिए अपने साथी पर दबाव न डाले, अन्यथा आपके दिलों में दूरियां आ सकती हैं। छुट्टी ज़ाया हो गयी – इस पर सोचने की बजाय बाक़ी बचे दिन को आप किस प्रकार बेहतर बना सकते हैं, इस पर विचार करें।

    कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)

    आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन गुज़ार सकते हैं। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।

    सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)

    आज जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आपके प्रिय का प्यारा बर्ताव आपको ख़ास होने का अनुभव कराएगा; इन लम्हों का पूरा लाभ उठाएँ। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुज़रेगा। सितारों की मानें तो आज आप अपने दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुज़ारने वाले हैं। बस इतना याद रखें कि कोई भी चीज़ ज़रूरत से ज़्यादा हो तो अच्छी नहीं होती है।

    कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)

    आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे। आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान रह सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वास पात्र से सलाह लेनी चाहिए। घर में कुछ बदलाव आपको काफ़ी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएँ उनके सामने ज़ाहिर करने में क़ामयाब रहेंगे जो आपके लिए ख़ास हैं। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। दिन अच्छा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खूबियों पर गौर करें। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आज आपको और आपके जीवनसाथी को साथ के लिए पर्याप्त समय मिल सकता है। सफर में आज कोई अजनबी आपको खिन्न कर सकता है।

    तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)

    आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वही इसकी स्वर-लहरियों का आनन्द ले सकते हैं। आज के दिन आप भी उस संगीत को सुन सकेंगे, जो दुनिया के बाक़ी सभी गीतों को भुलवा देगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आज कोई उलझन आपको दिन भर तंग कर सकती है। इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी चाहिए।

    वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)

    आज संभव है कि आपको किसी अंग मे दर्द या तनाव से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़े। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। फूल देकर अपने प्यार का इज़हार करें। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं । कारोबारी में मुनाफा इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

    धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)

    आज अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। ख़ास तौर पर माइग्रेन के मरीज़ों को समय पर खाना नहीं छोड़ना चाहिए, नहीं तो उन्हें व्यर्थ में भावनात्मक तनाव से गुज़रना पड़ सकता है। आज आपको बेवजह पैसा खर्च करने से खुद को रोकना चाहिए नहीं तो जरुरत के समय आपके पास पैसे की कमी हो सकती है। परिवार के सदस्यों की मदद करने के लिए अपने खाली समय का सदुपयोग करें। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई ख़ास तोहफ़ा आपके खिन्न मन को ख़ुश करने में काफ़ी मददगार साबित होगा। आपके दिन की शुरुआत शानदार रहेगी और इसलिए आज पूरे दिन आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)

    आज दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है. आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। वैवाहिक जीवन में कठिन दौर से गुज़रने के बाद आपको अब कुछ राहत का एहसास होगा। पिता या बड़ा भाई आज आपकी किसी गलती पर आपको डांट सकता है। उनकी बातों को समझने की कोशिश करें।

    कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)

    आज अपनी नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या फ़िल्म देखना आपको सुकून देगा और ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगा। अपने साथी के साथ बाहर जाते वक़्त ठीक तरह से व्यवहार करें। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। अलग-अलग नज़रिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। आपकी बातें आज आपके करीबियों को समझ नहीं आएंगी जिसकी वजह से आप परेशानी महसूस करेंगे।

    मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)

    आज आप जो शारीरिक बदलाव अपने में करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनाएंगे। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। ग़लतफ़हमी या कोई ग़लत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठण्डा कर सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। किसी पड़ोसी, दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन संभव है। जीवन में सरलता तभी रहती है जब आपका व्यवहार सरल रहता है। आपको भी अपने व्यवहार में सरलता लाने की जरुरत है।



    अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    home होम live_tv लाइव टीवी
    WhatsApp arrow_circle_right फेसबुक subscriptions यूट्यूब