श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 जून 2026
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-07.06.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ रविवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
कछुए वाली अंगूठी और पहनने की उपयोगिता
और होने वाले प्रभाव एवं उनका महत्व
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………………..7.06.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्…………………………. 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………… . ग्रीष्म
मास………………………………….. प्र.ज्येष्ठ
पक्ष………………………………………कृष्ण
तिथि……सप्तमी. रात्रि. 3.25* तक / अष्टमी
वार…………………………………… रविवार नक्षत्र…..धनिष्ठा. प्रातः 7.56 तक / शतभिषा
चंद्र राशि…………….. कुंभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……वैधृति. प्रातः 10.01 तक / विष्कुंभ
करण…………विष्टि(भद्रा)-अपरा. 3.09 तक
करण………. बव. रात्रि. 3.25* तक / बालव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग व राशिफल
सूर्योदय………………..प्रातः 05.41.43 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.19.04 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.37.21
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 10.22.36
चंद्रास्त…………………11.27.30 AM पर
चंद्रोदय…………………12.24.30 AM पर
राहुकाल…… .सायं. 5.37 से 7.19 (अशुभ)
यमघंट.अपरा. 12.30 से 2.13(शुभे त्याज्य)
गुलिक…अपरा. 3.35 से 5.37(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.03 से 12.58(शुभ)
पंचक…………………………………जारी है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………….. आज है।
दिशाशूल………………………. पश्चिम दिशा
दोष परिहार……. घी का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
मास विशेष..पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष………… विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
खगोलीय………………….………….. नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………. अपरा. 3.09 तक
पंचक………………………………… जारी है।सर्वा.सि.योग………………………….. नहीं है।
अमृत सि.योग………………………….नहीं हैं।
सिद्ध रवियोग………………. प्रातः 7.56 तक
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक………………………..08.06.2026
तिथि………. द्वि.ज्येष्ठ कृष्णा अष्टमी सोमवार
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………. नहीं है।
मास विशेष. .पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष………….. .विश्व महासागर दिवस
खगोलीय.. मृगशिरायां रवि. अपरा. 1.33 पर
खगोलीय………. कर्के शुक्र. सायं. 5.43 पर
विष्टि(भद्रा)……………………………. नहीं है।
पंचक……………………………….. जारी है।सर्वा.सि.योग………………………… नहीं है।
अमृत सि.योग………………………. नहीं हैं।
सिद्ध रवियोग………………………… नहीं है।
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️.
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है।
गौधूलिक-काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
भद्रा वास शुभाशुभ विचार
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला
लग्न ……….. वृषभ 21°40′ रोहिणी 4 वु
सूर्य …………. वृषभ 22°4′ रोहिणी 4 वु
चन्द्र …………. कुम्भ 5°31′ धनिष्ठा 4 गे
बुध …………. मिथुन 14°25′ आद्रा 3 ङ
शुक्र …….. मिथुन 28°15′ पुनर्वसु 3 हा
मंगल ………… मेष 19°59′ भरणी 2 लू
बृहस्पति ………. कर्क 1°1′ पुनर्वसु 4 ही
शनि ………….. मीन 18°35′ रेवती 1 दे
राहू * ………कुम्भ 9°42′ शतभिषा 1 गो
केतु * …………… सिंह 9°42′ मघा 3 मू
दिन का चौघड़िया
चंचल……………प्रातः 7.24 से 9.06 तक
लाभ…………..प्रातः 9.06 से 10.48 तक
अमृत………..पूर्वा. 10.48 से 12.30 तक
शुभ……………अपरा. 2.13 से 3.55 तक
रात्रि का चौघड़िया
शुभ…………सायं-रात्रि 7.19 से 8.37 तक
अमृत…………….रात्रि. 8.37 से 9.55 तक
चंचल…………..रात्रि. 9.55 से 11.13 तक
लाभ….रात्रि. 1.48 AM से 3.06 AM तक
शुभ……रात्रि 4.24 AM से 5.42 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
शुभ शिववास की तिथियां
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
07.56 AM तक…….धनिष्ठा…..4…….गे
02.17 PM तक….शतभिषा…..1…….गो
08.37 PM तक….शतभिषा…..2…….सा
02.54 AM तक….शतभिषा…..3…….सी
उपरांत रात्रि तक….शतभिषा…..4…….सु
राशि कुंभ – पाया ताम्र
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल
कछुए वाली अंगूठी और पहनने की उपयोगिता
और होने वाले प्रभाव एवं उनका महत्व
अक्सर लोग कछुए वाली अंगूठी पहनते हैं. इसे धारण करने के पीछे मान्यता है कि कछुए का संबंध मां लक्ष्मी से है. समुद्र मंथन के वक्त मां लक्ष्मी के साथ-साथ कछुए की उत्पत्ति हुई थी.
प्रायः लोग उंगली में चांदी की धातु में कछुए वाली अंगूठी पहनते हैं. माना जाता है कि इसे धारण करने से धन प्राप्ति का मार्ग खुलता है. दरअसल शास्त्रों में कछुआ को भगवान विष्णु का अवतार माना गया है. भगवान विष्णु के सहयोग से ही मां लक्ष्मी का प्राकट्य हुआ था. यही कारण है कि लोग कछुए की अंगूठी पहनते हैं. परंतु, कई बार लोग बिना जानकारी के कछुए की अंगूठी धारण कर लेते हैं. जिसकी वजह से ये अंगूठी अपना शुभ परिणाम नहीं दे पाती है. कई बार तो आर्थिक लाभ के बदले नुकसान ही होने लगता है. ऐसे में जानते हैं कि कछुए वाली अंगूठी किस प्रकार धारण करने से शुभ परिणाम प्राप्त होता है.
स्वभाव को नियंत्रित रखता है कछुआ अंगूठी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कछुआ जलीय जीव है. इसका संबंध मां लक्ष्मी के माना जाता है, क्योंकि देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति भी जल से हुई है. ऐसे में जिन लोगों के स्वभाव में उग्रता रहती है उन्हें कछुए वाली अंगूठी पहनना शुभ होता है. इस अंगूठी को धारण करने से मन शांत और व्यवहार संतुलित रहता है.
किस दिन पहनें कछुए वाली अंगूठी?
कछुए का संबंध मां लक्ष्मी से माना गया है. ऐसे में इस अंगूठी को शुक्रवार के दिन ही धारण करना चाहिए. हालांकि इसे धारण करने से पहले इस पर ‘श्रीं’ इंकित करवाना चाहिए. साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ‘श्रीं’ उंगली की ओर होनी चाहिए.
ऐसे पहने कछुए की अंगूठी
कछुए की अंगूठी धारण करने से पहले गाय के कच्चे दूध में डालकर फिर उसे गंगाजल से शुद्ध करें. इसके बाद इसे मां लक्ष्मी के सामने रखकर इसकी पूजा करने के बाद श्रीसूक्त का पाठ करें. इसके बाद इसे धारण करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि कछुए का मुख आपकी तरफ रहे. कछुए वाली अंगूठी अंगूठे, मध्यमा उंगली या अनामिका उंगली में ही धारण करना चाहिए. इसके अतिरिक्त किसी भी उंगली में कछुए की अंगूठी धारण करने से कोई लाभ नहीं मिलता है.
ना पहनें इन राशियों के लोग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों को कछुए वाली अंगूठी नहीं पहननी चाहिए. दरअसल ये राशियों जल तत्व से संबंध रखती हैं, इसलिए इन राशियों से संबंधित लोगों को ये अंगूठी धारण करने से बचना चाहिए।
आज का राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज कोई दोस्त आपकी सहनशक्ति और समझ की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को दरकिनार करने से बचें और हर फ़ैसला तार्किक तरीक़े से लें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। साथ में अपना क़ीमती समय बिताएँ और मीठी यादों को फिर से ताज़ा करें, ताकि पुराने दिनों को फिर से वापस लाया जा सके। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती हैए। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। ज़िन्दगी बहुत ख़ूबसूरत नज़र आएगी, क्योंकि आपके जीवनसाथी ने आपके लिए कुछ ख़ास योजना बनाई है। सफलता-प्राप्ति के लिए स्वप्न देखना बुरा नहीं है, परन्तु हमेशा दिवास्वप्न में खोये रहना आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकता है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आप अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। छात्र-छात्राओं को आज अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर लें। ऐसा करना आपके लिए हितकारी है। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। जिन्दगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अपनी बातों पर क़ाबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े-बुज़ुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। याद रखें कि समझदार कामों के ज़रिए ही हम जीवन को अर्थ देते हैं। उन्हें महसूस करने दें कि आप उनका ख़याल रखते हैं। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज अपने ऊँचे आत्मविश्वास का सही उपयोग करें। भागदौड़ भरे दिन के बावजूद आप फिर ऊर्जा और ताज़गी पाने में क़ामयाब रहेंगे। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। जिसे आप चाहते हैं, उसके साथ आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुक्सान होगा। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है। आज आप ऑफिस के कामों को इतनी तेजी से निपटाएंगे कि आपके सहकर्मी आपको देखते ही रह जाएंगे।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज झल्लाना और खीजना आपकी सेहत ख़राब कर सकता है। पुरानी बातों में न उलझें और जितना हो सके आराम करने की कोशिश करें। जमीन या किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना आज आपके लिए घातक हो सकता है जितना हो सके इन चीजों में निवेश करने से बचें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आपका प्रिय आपको ख़ुश रखने के लिए कुछ ख़ास करेगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाक़ात संभव है, जिसके चलते पुरानी ख़ुशनुमा यादें फिर तरोताज़ा होंगी। आपके प्रिय/जीवनसाथी का फ़ोन आपका दिन बना देगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद ख़बर सुनने को मिल सकती है। यात्रा पर किसी हसीन अजनबी से मुलाकात आपको अच्छे अनुभव करा सकती है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आपके माता-पिता की सेहत पर ज़्यादा ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। कई लोग साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके जीवन में प्रेम नहीं होता। लेकिन यह दिन आपके लिए बेहद रोमानी होने वाला है। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज मानसिक और नैतिक शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी लें, केवल तभी सर्वांगीण विकास संभव है। याद रखें कि एक स्वस्थ शरीर में ही एक स्वस्थ दिमाग़ निवास करता है। परिवार के किसी सदस्य के बीमार पड़ने की वजह से आपको आर्थिक परेशानी आ सकती है, हालांकि इस वक्त आपको धन से ज्यादा उनकी सेहत की चिंता करनी चाहिए। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। मुहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा। दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज छप्रसेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। अगर आप लम्बे वक़्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-ख़ासा फ़ायदा हासिल कर सकते हैं। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमानी दिन गुज़ार सकते हैं, इससे आपका रिश्ता मज़बूत होगा। अपने प्रियजनों के साथ फ़िल्म देखना बढ़िया और मज़ेदार रहने वाला है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही ज़िंदगी की समस्याएँ दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के ज़रिए पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ़ आएगा- और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। आपको आश्चर्य में डालते हुए आपके बचाव में आपका भाई आगे आएगा। आपको एक-दूसरे की ख़ुशी के लिए आपसी सहयोग और साथ में मिलकर काम करने की ज़रूरत है। याद रखें कि सहयोग जीवन का केंद्र-बिंदु है। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के क़ाबिल बनाता है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। दोस्तों के साथ आप बेहद मज़ेदार समय गुज़ार सकते हैं। साथ ही ऐसी जगहों पर जाने की भी संभावना हैं जहाँ नए लोगों से मुलाक़ात हो सके।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज का नर्वस ब्रेकडाउन आपकी सोचने की ताक़त और शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को कमज़ोर बना सकता है। सकारात्मक सोच के ज़रिए इस समस्या से निजात पाएँ। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। जीवनसाथी की मासूमियत आपके दिन को ख़ास बना सकती है। यदि आपसे कोई बात करना चाहे और आपका मूड बात करने का न हो तो आपको शांति से उसे यह बात समझानी चाहिए।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज सकारात्मक विचारों को ही दिमाग़ में आने दें। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। दोस्तों का साथ राहत देगा। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में दिक़्क़त महसूस करेंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। असजता की वजह से आप वैवाहिक जीवन में ख़ुद को फँसा हुआ अनुभव कर सकते हैं। आपको ज़रूरत है तो जीवनसाथी के साथ आत्मीय बातचीत की। आज छुट्टी के दिन किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फ़िल्म देखने से बढ़िया और क्या हो सकता है। पंडित नरेश सारस्वत रीङी


