श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका हमेशा चर्चा में रहती है। किसी खास उपलब्धि के लिए नहीं बल्कि लापरवाही के लिए हमेशा आगे रहती हैं। कुछ दिन पहले श्रीडूंगरगढ़ के मुख्य बाजार में गंदे पानी की निकासी के लिए पालिका प्रशासन द्वारा बैंक ऑफ़ बड़ौदा से एसबीआई बैंक तक एक नाला डलवाया गया था नाला डलवाने से पहले सड़क को तोड़ा गया लेकिन आज तक ना उस जगह पर सड़क बनाई गई और ना ही किसी तरह से मरम्मत करके उस जगह को सही किया गया । हाल ही में हुई तेज बारिश के बाद बैंक ऑफ़ बड़ौदा के पास दो-दो फीट तक गड्ढे बन गए हैं और कभी भी बारिश के दौरान आमजन हादसे का शिकार हो सकता है। बैंक जाने वाले लोग भी परेशान है इस गली से बाइक निकालना मुश्किल हो गया है
इसी गली में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बडौदा दो-दो। बैंक है। जिनमे प्रतिदिन हजारों लोगों का बैंकों में अपने कार्य के लिए आना-जाना लगा रहता हैं जिसमें बैंक कर्मी भी शामिल है। श्री डूंगरगढ़ नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी का पद काफी महीनों से खाली है और वर्तमान में श्री डूंगरगढ़ तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा को चार्ज दिया हुआ है लेकिन उनके पास तहसील कार्यालय का बहुत ज्यादा कार्य होने की वजह से वह किसी भी तरह से सही मॉनिटरिंग नहीं कर पा रहे हैं । और नतीजा यह निकला है कि आमजन बारिश के दिनों में पूरी तरह से परेशान हो चुका है और उनकी कही पर भी सुनवाई नहीं हो रही है।शहर में जगह-जगह गड्ढे बने हुए है और जगह-जगह कीचड़ का अंबार है फिर भी पालिका प्रशासन इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है ।



