श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जून 2026
पुरुषोत्तम मास की द्वादशी को नापासर निवासी स्वर्गीय रामरतन मुंधड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला देवी व उनके सुपुत्र विनोद मुंधड़ा, नारायण मुंधड़ा ने पुण्य आत्मा शांति निमित्त श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गौमाताओं को हरी सब्जी का पावन भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में सहयोग ओमप्रकाश मोहता सुपुत्र भंवर लाल मोहता निवासी दुलचासर ने किया। गौशाला कमेटी ने दानदाताओं एवं सहयोग कर्ताओं का आभार जताकर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।





