श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के मोमासर गांव में शनिवार सुबह एक खेत में बनी पानी की कुंड में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अनीता मेघवाल (25) पुत्री पुनाराम के रूप में हुई है। उसका शव पड़ोसी खेत में बनी पानी की कुंड में मिला। सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई भगवानराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
पुलिस ने शव को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रारंभिक कार्रवाई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवती की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।





