श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 जून 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में सोमवार को दानदाताओं ने जेष्ठ मास की सोमवती पूर्णिमा पर विशेष गौ सेवा भंडारा एवं हरा चारा गौ माताओं को समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। 2100 रू रामेश्वर लाल भूतड़ा निवासी बाप हाल बालोतरा ने एक कढाई मूंग चुरी का भंडारा गौ माताओं को समर्पित किया। 1100 रू सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली हाल बड़ोदरा, 1000 रुपए अमोलक कुमार शंघई मुंबई, 2100 रू सामूहिक रूप से तीर्थ यात्रा के संकल्प मास्टर देवी लाल छरंग,गोपाल महीया दुलचासर, मूलाराम सारण कोटासर के द्वारा आज हरा चारा का विशाल गौ सेवा भंडारा गौ माता को समर्पित किया गया गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं का आभार जताकर सुख समृद्धि की कामना की।


प्रवासी श्याम सुंदर सुथार ने गो माताओं को 11मण हरा चारा का भोग लगाकर अपनी बिटिया श्रेया सुथार का मनाया जन्म दिवस
श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 जून 2026
गौशाला के भामाशाह चेन्नई के युवा उद्यमी श्याम सुंदर सुथार ने आज गौ माताओं को 11 मण हरा चारा विशाल रूप से गौ सेवा में समर्पित कर कर अपनी बिटिया श्रेया सुथार का जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने भामाशाह श्याम सुंदर का आभार व्यक्त करते हुए बिटिया श्रेया सुथार को जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। गौशाला के प्रबंधन ने बताया कि श्याम सुंदर सुथार बहुत बड़े श्रद्धालु है गौ सेवा से जुड़े हुए बहुत बड़े भामाशाह है अनेक गौशालाओं मे दानदाता द्वारा गौशाला निर्माण एवं गौ सेवा हेतु सहयोग करते रहते है।






