श्रीडूंगरगढ टुडे 1 अगस्त 2026
समण संस्कृति संकाय एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “सम्यक दर्शन कार्यशाला” का शुभारंभ 10 जुलाई से हो चुका है। सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अधिक से अधिक श्रावक-श्राविकाओं से इसमें जुड़ने का आह्वान किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष कार्यशाला के अध्ययन के लिए ‘तेरापंथ दर्शन’ पुस्तक को आधार ग्रंथ बनाया गया है। इच्छुक प्रतिभागी समण संस्कृति संकाय की मधु झाबक से निःशुल्क पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप समूह से जुड़कर नियमित अध्ययन सामग्री और आवश्यक जानकारी हासिल कर सकेंगे।
आयोजकों ने कहा कि यह कार्यशाला सम्यक दर्शन के सिद्धांतों को समझने और आत्मसात करने का बेहतर अवसर है। धर्मप्रेमी अधिकाधिक संख्या में जुड़कर अध्ययन करें और परीक्षा में भाग लें।
इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, सुमित बरड़िया, प्रवीण बोथरा, प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ किशोर मंडल से मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक, अजय बोथरा, हर्षित गोलछा, समण संस्कृति संकाय की ओर से मधु झाबक ,सभा अध्यक्षा सुशीला पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।





