श्रीडूंगरगढ टुडे 6 अगस्त 2026
बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन पर सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में थाना अधिकारी कश्यप सिंह की टीम द्वारा गुरुवार को मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को दबोच लिया। बीकानेर नेशनल हाईवे 11 पर जमीदारा होटल पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी 30 वर्षीय रामरतन पुत्र अन्ना नाथ सिद्ध निवासी सादासर पुलिस थाना जसरासर को 451 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया गया है। सब इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद कांस्टेबल पुनीत कुमार अनिल कुमार सुशील कुमार डीआर रामनिवास की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया इसके अलावा राकेश, प्रेमाराम, गणेश राम, रामकुमार भी मौजूद रहे। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। विशेष भूमिका कांस्टेबल पुनीत कुमार की रही





