श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के सबसे बड़े सामाजिक संगठन आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतन सिंह राजपुरोहित द्वारा शनिवार को संस्था के अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया गया है। राजपुरोहित के त्यागपत्र देने के बाद उनके द्वारा नगर पालिका चुनाव लडऩे की अटकल पूरी तरह से तेज हो चुकी हैं।
श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अपना विरोध दर्ज करवाने वाले जतन सिंह राजपुरोहित का सामाजिक संगठन को छोडऩा यह जाहिर कर रहा है कि वे पूरी तरह से अब राजनीति में प्रवेश करके अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
श्रीडूंगरगढ़ में अब सामाजिक संगठन से जुड़े लोग राजनीति क्या अखाड़े में पूरी तरह से सक्रिय होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ नई लड़ाई लडऩे को खड़े हो चुके हैं और जल्द ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक नए तीसरे मोर्चे के रूप में शुरुआत होने जा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह तीसरा मोर्चा चुनाव के समीकरण में क्या बदलाव कर पाते है।





