श्रीडूंगरगढ टुडे 22 अगस्त 2026
शिवम् मानव कल्याण सेवा संस्थान द्वारा संचालित अनाथ एवं वृद्धाश्रम में आज समाजसेवी एवं तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष विक्रम मालू ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आश्रम निरंतर अनाथ, बेसहारा, लावारिस, मंदबुद्धि एवं वृद्धजनों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य कर रहा है।
प्रातः काल आश्रम पहुँचे विक्रम मालू ने वहाँ निवासरत आवासियों की कुशलक्षेम पूछी और उनकी आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने संस्था की आवश्यकताओं के अनुसार दान-सहयोग प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि मालू जैन समाज सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
सेवा केवल दान नहीं, साथ खड़े होने का संकल्प: मालू
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए विक्रम मालू ने कहा
“समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में की गई छोटी-सी मदद भी उसके लिए बड़ी खुशी और संबल बन सकती है। सेवा केवल दान नहीं, बल्कि जरूरतमंद के साथ खड़े होने का संकल्प है।”
उन्होंने सर्व समाज से अपील की कि लोग अपनी व्यस्तता से समय निकालकर आश्रम आएँ तथा अपनी सामर्थ्य और आश्रम की आवश्यकतानुसार इस पुण्य कार्य में भागीदार बनें।
सहयोग एवं संपर्क
यदि आप भी इस सेवा कार्य में अपना योगदान देना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए पते व संपर्क सूत्र पर संपर्क कर सकते हैं।
आश्रम का पता: देवनारायण कॉलोनी, साईं बाबा मंदिर के पीछे वाली गली, श्रीडूंगरगढ़
संपर्क सूत्र: ओम जी — 9462890241
आइए, मिलकर जरूरतमंदों के जीवन में सहयोग और संवेदना की रोशनी फैलाएँ।




