श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 अगस्त 2026
मालू भवन स्थित सेवा केंद्र में सोमवार को सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी के पावन सान्निध्य में 9 दिन की तपस्वनी कन्या मंडल संयोजिका प्रेक्षा पुगलिया के तप अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ महिला मंडल की विजेता चोपड़ा के मंगलाचरण से हुई
इस अवसर पर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल से रितु मालू, तेरापंथ युवक परिषद से सहमंत्री सुमित बरडिया, किशोर मंडल टीम, कन्या मंडल टीम एवं समाज व परिवार की ओर से बबीता पुगलिया, मोनिका मालू, सारिका, हेमलता बरडिया तथा तमन्ना झाबक ने गीतिका व वक्तव्य से भावों की प्रस्तुति दी।
सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री लक्ष्यप्रभा जी एवं साध्वी संपत प्रभा जी ने अपने मंगल उद्बोधन और साध्वी वृन्द की सामूहिक गीतिका से तपस्विनी की तपस्या के प्रति अनुमोदना की। इस दौरान साध्वी वृंद की सामूहिक गीतिका गीतिका से तपस्विनी की तपस्या के प्रति अनुमोदना की।
कार्यक्रम में तेरापंथी सभा, महिला मंडल और युवक परिषद द्वारा तपस्विनी का भावभीना अभिनंदन किया गया। इस दौरान समस्त संघीय संस्थाओं एवं समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन कन्या मंडल की गरिमा भंसाली ने किया।







