श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 फरवरी 2026
वर्तमान समय में बच्चों की स्थिति खराब है,
नहीं आता सही से देना जवाब है।
सब बच्चे ऐसे नहीं,
पर अधिकतर है ऐसे ही।
पढ़ाई पर देते नहीं जोर,
बस शोर मचाते है चहुँ ओर।
सुनना इनको अच्छा नहीं लगता है,
सुनने से पहले बोलने में हिचकते नहीं।
गुस्सा इनको पल में आता है,
सामने बोलने पर इनका मन नहीं घबराता है।
सब बच्चे ऐसे नहीं,
पर अधिकतर है ऐसे ही।
सब इनका भला सोचते,
पर ये उनको गलत समझते ।
ये बस मौज मस्ती में लीन रहना चाहते हैं,
संघर्षो से हमेशा दूर भागते है।
हर स्थिति में रहना इनको आता नहीं,
सच बात कहने वाला इन्हें पसन्द आता नहीं।
धैर्य इनके बस का काम नहीं,
मोबाइल के बिना इन्हें जीना नहीं।
सब बच्चे ऐसे नहीं, पर अधिकतर है ऐसे ही ॥



