श्रीडूंगरगढ टुडे 25 अगस्त 2026
श्रीडूंगरगढ़ आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पेडीवाल भवन, बिग्गा बास, श्रीडूंगरगढ़ में निकाय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं में जोश क़े साथ भारत माता और जय भाजपा क़े नारे लगे।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं क़े एकजुट होकर सभी वार्डों में मजबूती से चुनाव लडऩे एवं श्रीडूंगरगढ़ नगर निकाय में प्रचण्ड बहुमत क़े साथ भाजपा का बोर्ड बनाने का आहान किया।
इस दौरान जिला चुनाव प्रभारी आत्माराम तर्ड, निकाय चुनाव प्रभारी धर्मवीर पुजारी, विधायक ताराचंद सारस्वत, राजस्थान कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, नगरपालिका संयोजक लीलाधर बोथरा, पूर्व चेयरमैन रामेश्वरलाल पारीक, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, जि़ला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, पूर्व चेयरमेन मानमल शर्मा, विनोद गिरी गुंसाई विस्तारक मुकेश दाधीच, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी मौजूद रहे।
सभी ने वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आमजन से निरंतर संवाद को चुनावी सफलता का आधार बताया गया।
कार्यकर्ताओं से भाजपा की, रीति-नीति एवं केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही चुनाव में पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया गया।
विधायक सारस्वत ने मीटिंग में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीड की हड्डी बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को नींव क़े पत्थर बताते हुए एकजुटता क़े साथ भाजपा का बोर्ड बनाने का आहान किया।









