श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 नवम्बर 2025
श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज ट्रस्ट चेन्नई के रहे वरिष्ठ सलाहकार गोलोक वासी दिवंगत रामुजी छड़िया सुथार पुत्र दिवंगत गेनाराम छड़िया सुथार कुचोर अगुणी का अकस्मात देवलोक गमन हो जाने पर उनके द्वादशे पर सोमवार को श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज ट्रस्ट चेन्नई के द्वारा श्री करणी गो सेवा समिति कोटासर गौशाला की गौ माताओं को गौ ग्रास के रूप में भंडारा एवं एक ट्रॉली मूंगफली चारा गौ माताओं को समर्पित कर आत्म शांति की कामना करते हुए श्रध्दा सुमन अर्पित किए। ट्रस्ट ने बताया कि स्वर्गीय रामुजी छड़िया लंबे समय तक श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज ट्रस्ट चेन्नई के वरिष्ठ सलाहकार रहे समय समय पर ट्रस्ट का मार्गदर्शन किया। गौशाला कमेटी आपकी आत्मा शांति की कामना करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर भगवान से प्रार्थना करती हैं कि ईश्वर अपने श्री चरणों में जगह दें।







