🙏जय श्री गणेशाय नमः
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-11.11.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ मंगलवार 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
आज विशेष
विविध आपदा निवारक शिव साधना प्रयोग
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………… 11.11.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर…………………………. श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु……………………………………. .हेमंत
मास………………………………… मार्गशीर्ष
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि…. सप्तमी. रात्रि. 11.09 तक / अष्टमी
वार………………………………… मंगलवार नक्षत्र..पुष्य. सायं-रात्रि. 6.18 तक/ अश्लेषा
चंद्रमा………………. कर्क. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग………….शुभ. प्रातः 9.43 तक / शुक्ल
करण………. विष्टि(भद्रा). पूर्वा. 11.33 तक
करण……….बव. रात्रि.11.08 तक / बालव
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………..प्रातः 6.46.59 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.43.38 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.56.38
रात्रिमान………………………….13.04.03
चंद्रास्त………………….12.35.24 PM पर
चंद्रोदय………………….11.37.21 PM पर
राहुकाल..अपरा. 2.59 से 4.22 तक(अशुभ)
यमघंट…….प्रातः 9.31 से 10.53 तक(शुभ)
गुलिक.अपरा.12.15 से 1.37 (शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.11.53 से 12.37(शुभ)
पंचक…………………………….आज नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………….आज नहीं है।
दिशाशूल…………………………..उत्तर दिशा
दोष परिहार……..गुड़ का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है…
गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर
लग्न ………… .तुला 24°17′ विशाखा 2 तू
सूर्य ………….. तुला 24°41′ विशाखा 2 तू
चन्द्र …………….. कर्क 10°12′ पुष्य 3 हो
बुध * …….. .वृश्चिक 12°32′ अनुराधा 3 नू
शुक्र ……………. . तुला 10°57′ स्वाति 2 रे
मंगल ^ …… वृश्चिक 10°29′ अनुराधा 3 नू
बृहस्पति ……….. कर्क 0°56′ पुनर्वसु 4 ही
शनि * ………. मीन 1°17′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * ……. .कुम्भ 20°43′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * ….. .सिंह 20°43′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
चंचल………….प्रातः 9.31 से 10.53 तक
लाभ…………पूर्वा. 10.53 से 12.15 तक
अमृत………..अपरा. 12.15 से 1.37 तक
शुभ……………अपरा. 2.59 से 4.22 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
लाभ…………….. रात्रि 7.22 से 8.59 तक
शुभ…….रात्रि. 10.38 से 12.16 AM तक
अमृत..रात्रि.12.16 AM से 1.54 AM तक
चंचल…रात्रि. 1.54 AM से 3.32 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
12.20 PM तक——–पुष्य—-3——-हो
06.18 PM तक——–पुष्य—-4——-डा
02.17 AM तक—–अश्लेषा—-1——-डी
06.20 AM तक—–अश्लेषा—-2——–डू
उपरात रात्रि तक—–अश्लेषा—-3——–डे_______राशि कर्क - पाया रजत्______
आज का दिन
व्रत विशेष……………………………..नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष……………………………..नहीं है।
दिन विशेष…………….. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस
दिन विशेष……….. राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस
पंचक ………………………………….नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………. प्रातः 11.33 तक
हवन मुहूर्त…………………….. आज नहीं है।
खगोलीय………… वक्री गुरु. रात्रि. 9.51 पर
सर्वा.सि.योग……. .रात्रि. 6.18 से रात्रि पर्यंत अमृ.सि.योग………………………….. नहीं है ।
सिद्ध रवियोग……. उदयात्. रात्रि. 6.18 तक
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक……………………….12.11.2025
तिथि………..मार्गशीर्ष कृष्णा अष्टमी बुधवार
व्रत विशेष……………… श्री काल भैरवाष्टमी
अन्य व्रत………………………………नहीं है
पर्व विशेष……….. श्री भैरव समुत्पत्ति दिवस
दिन विशेष………….. विश्व निमोनिया दिवस
दिन विशेष……….. विश्व जन प्रसारण दिवस
पंचक ………………………………….नहीं है।
विष्टि(भद्रा)………………………आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
खगोलीय….. बुधास्त पश्चिमे. रात्रि. 6.41 पर
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है।अमृ.सि.योग………………………….. नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………………..नहीं है
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएँ नहीं। आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, क्योंकि यह सिर्फ़ आपकी समस्या को और जटिल बनाएगा, साथ ही आपकी तरक़्क़ी में भी रोड़ा अटकाएगा। अपना आत्मविश्वास फिर से हासिल करने के लिए अपनी बात खुल कर कहें और परेशानियों का सामना होठों पर मुस्कुराहट के साथ करें। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुँच में होगी। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। वैवाहिक जीवन के दृष्टिकोण से देखें तो स्थिति आपके पक्ष में जाती हुई नज़र आ रही हैं।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो) प्र
आज एक भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला उधार अब तक वापस नहीं किया है। परिवार के सदस्यों की अच्छी सलाह आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएँ कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक तौर पर सुधार तय है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। दफ़्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है- इसलिए आँखें खोलकर रखिए और अपने चारों तरफ़ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत ख़ुश है। आपको सिर्फ़ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की ज़रूरत है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, ज़िंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को ख़ुश कर देगा। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आप जैसे ही हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। आप अपनी परेशानियों को भूलकर परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पुरानी यादों को ज़ेहन में ज़िंदा कर दोस्ती को फिर से तरोताज़ा करने का वक़्त है। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर ख़ास ध्यान देंगे।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है इसलिए आज के दिन सोच समझकर चलें। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखी जा सकती है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। आप शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़े चुटकुले सोशल मीडिआ पर पढ़कर खिलखिलाते हैं। लेकिन आज जब आपके वैवाहिक जीवन से जुड़ी कई चीज़ें आपके सामने आएंगी, तो आप भावुक हुए बिना नहीं रह सकेंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए ख़ुद को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएँ, तो हर हालात में वे ख़ुद ही सकारात्मक तरीक़े से उभर आएंगे। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को ख़ुशनुमा बना देगा। नयी साझीदारी आज के दिन फलदायी रहेगी। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आज आप अपने संगी के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आने की वजह से यह प्लान कामयाब नहीं हो पाएगा जिसकी वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी हो सकती है। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज के दिन बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। उधार मांगने वाले लोगों को नज़रअन्दाज़ करें। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। कोई पौधा लगाएँ। आज आपके बॉस का बढ़िया मिज़ाज पूरे कार्यालय के माहौल को अच्छा बना देगा। आप अपनी छुपी ख़ासियत का उपयोग कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ़ करेगा और आपको बहुत स्नेह देगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का लुत्फ़ उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज आपकी कोई बुरी आदत आपके साथी को बुरी लग सकती है और वो आपसे नाराज हो सकते हैं। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन की सारी ख़राब यादें भूल जाएंगे और आज का भरपूर आनंद लेंगे।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।




