श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 नवम्बर 2025
आगामी 16 नवम्बर 2025 वार रविवार को नोखा (बीकानेर) में होने जा रहे “राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ(भामसं)” के 14वैं त्रैवार्षिक एकदिवसीय प्रदेश अधिवेशन का आयोजन होगा अधिवेशन में शामिल होने के लिए प्रदेश भर के कार्मिक विभिन्न स्तरों पर तैयारियां शुरू हो गई है।इसी क्रम में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में जोधपुर डिस्कॉम के अधिशाषी अभियंता (पवस) कार्यालय में पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान अधिशाषी अभियंता विष्णु मेथी, सहायक अभियंता आरपी मीणा,हर्ष वैष्णव कनिष्ठ अभियंता दिनेश शर्मा, अविनाश बरवड़, कर्मचारी परमानंद श्योराण, रमेश मोदी, पप्पू मीणा,अंजना सुथार, प्रदीप मंगलाराम,शंकर सिंह सहित जिला संगठन मंत्री दिलीप व्यास, बीकानेर वृत अध्यक्ष नवीन स्वामी, संयुक्त महामंत्री पप्पू कुमावत, आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।



