श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 नवम्बर 2025
श्री करणी गौ सेवा समिति कोटासर में मंगलवार को राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर हाल मुंबई ने अपने सुपुत्र भरत कुमार जोशी के जन्मदिवस पर गौ माताओं को 6500 की राशि समर्पित कर मूंगफली का चारा गौ सेवा में समर्पित कर जन्म दिवस मनाया गौशाला कमेटी ने भरत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए दीर्घायु की कामाना की। कमेटी के अगरसिंह पड़िहार ने बताया कि दानदाता जन्म दिवस पर एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर गौशाला की गौ माता को सेवा समर्पित कर मना रहे हैं, जिससे निरंतर गौ सेवा में सहयोग होता है। साथ ही पुण्य का सौभाग्य भी मिलता है। गौशाला कमेटी ने राजेंद्र कुमार जोशी का आभार व्यक्त किया।


श्री करणी गौ सेवा समिति गौशाला में मूंधड़ा परिवार ने दिवंगत रामप्यारी देवी की पुण्यतिथि पर की गौसेवा
श्री करणी गौ सेवा समिति गौशाला कोटासर में मंगलवार को मूंधड़ा परिवार ने स्वर्गीय रामप्यारी देवी की पुण्यतिथि पर गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गौ माताओं को मुंगचुरी का भंडारा गो ग्रास के रूप में समर्पित कर उनकी आत्मा शांति हेतु कामना की है। गौशाला समिति ने स्वर्गीय रामप्यारी देवी मूंधड़ा को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आत्म शांति की कामना करते हुए आभार जताया



