श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 नवम्बर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मोतीलाल, मनोहर लाल, नन्द किशोर मुंधड़ा ने अपनी दिवंगत माता रामप्यारी देवी की तीसवीं पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर गौशाला की गौमाताओं को खल, मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा करवा कर भोग लगाया। सचिव रेवन्त सिंह पड़िहार ने बताया कि मुंबई प्रवासी मूंधड़ा परिवार समय-समय पर गौशाला में आर्थिक सहयोग देते रहते हैं। गौशाला कमेटी ने दिवंगत आत्मा को शत-शत नमन करते हुए गौ भक्त भामाशाह मूंधड़ा परिवार का आभार प्रकट कर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।



