श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 नवम्बर 2025
पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।
🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-12.11.2025🕉️
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
हिंदू सनातनी मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप के सही नियम महत्व एवं समय की जानकारी
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक………………… 12.11.2025
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………… श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………..दक्षिण
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु………………………………….. …हेमंत
मास………………………………… मार्गशीर्ष
पक्ष……………………………………. कृष्ण
तिथि…… अष्टमी. रात्रि. 10.59 तक / नवमी
वार…………………………………… बुधवार नक्षत्र.. अश्लेषा. सायं-रात्रि. 6.35 तक/ मघा
चंद्रमा……….. कर्क. रात्रि. 6.35 तक / सिंह
योग…………. शुक्ल. प्रातः 8.01 तक / ब्रह्म
करण……………. बालव. प्रातः 10.57 तक
करण……कौलव. रात्रि.10.59 तक / तैत्तिल
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची
सूर्योदय…………………..प्रातः 6.47.41 पर
सूर्यास्त…………………..सायं. 5.43.11 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 10.55.30
रात्रिमान…………………………. 13.05.11
चंद्रास्त………………….. 1.14.25 PM पर
चंद्रोदय………………….12.36.51 AM पर
राहुकाल.अपरा.12.15 से 1.37 तक(अशुभ)
यमघंट………प्रातः 8.10 से 9.32 तक(शुभ)
गुलिक..पूर्वा.10.54 से 12.15 (शुभे त्याज्य)
अभिजित….मध्या.11.54 से 12.37(अशुभ)
पंचक…………………………….आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………… आज है।
दिशाशूल…………………………..उत्तर दिशा
दोष परिहार…….तिल का सेवन कर यात्रा करें
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इसी तरह भद्रा फल विचार करें
✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️
लग्न /ग्रह – राशि – अंश – कला – चरणाक्षर
लग्न …………तुला 25°21′ विशाखा 2 तू
सूर्य …………तुला 25°41′ विशाखा 2 तू
चन्द्र ………..कर्क 23°36′ आश्लेषा 3 डे
बुध * …….वृश्चिक 12°15′ अनुराधा 3 नू
शुक्र ……………तुला 12°12′ स्वाति 2 रे
मंगल ^ …. वृश्चिक 11°12′ अनुराधा 3 नू
बृहस्पति …….. .कर्क 0°56′ पुनर्वसु 4 ही
शनि * …….. मीन 1°15′ पूर्वभाद्रपद 4 दी
राहू * ……कुम्भ 20°40′ पूर्वभाद्रपद 1 से
केतु * ….सिंह 20°40′ पूर्व फाल्गुनी 3 टी
✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️
लाभ……………..प्रातः 6.48 से 8.10 तक
अमृत…………….प्रातः 8.10 से 9.32 तक
शुभ…………..पूर्वा. 10.54 से 12.15 तक
चंचल…………..अपरा. 2.59 से 4.21 तक
लाभ……………..सायं. 4.21 से 5.43 तक
✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
शुभ………………रात्रि. 7.21 से 8.59 तक
अमृत…………..रात्रि. 8.59 से 10.38 तक
चंचल…. .रात्रि. 10.38 से 12.16 AM तक
लाभ….. रात्रि 3.32 AM से 5.10 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष –यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है और करवाना चाहिये..
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के नुसार राशिगत् नामाक्षर
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
12.26 PM तक—-अश्लेषा—-3——-डे
06.35 PM तक—-अश्लेषा—-4——डो_______राशि कर्क - पाया रजत्_______ _______________________________
12.46 AM तक——–मघा—-1—–मा
उपरात रात्रि तक——–मघा—-2—–मी_______राशि सिंह - पाया रजत्______
आज का दिन
व्रत विशेष………………श्री काल भैरवाष्टमी
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष………..श्री भैरव समुत्पत्ति दिवस
दिन विशेष…………. विश्व निमोनिया दिवस
दिन विशेष………..विश्व जन प्रसारण दिवस
पंचक …………………………………नहीं है।
विष्टि(भद्रा)……………………. आज नहीं है।
हवन मुहूर्त…………………………. .आज है।
खगोलीय…. बुधास्त पश्चिमे. रात्रि. 6.41 पर
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है। अमृ.सि.योग…………………………..नहीं है।
सिद्ध रवियोग………………………….नहीं है।
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक……………………….13.11.2025
तिथि…………मार्गशीर्ष कृष्णा नवमी गुरुवार
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. .नहीं है।
पर्व विशेष……………………………..नहीं है।
दिन विशेष.. श्री जांभोजी पुण्य तिथि(विश्नोई)
दिन विशेष……………. विश्व दयालुता दिवस
पंचक ………………………………… नहीं है।
विष्टि(भद्रा)…………………………… नहीं है।
हवन मुहूर्त……………………… आज नहीं है।
खगोलीय…………………………….. नहीं है।
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है।अमृ.सि.योग………………………….. नहीं है।
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है।
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
हिंदू सनातनी मान्यताओं के अनुसार मंत्र जाप के सही नियम महत्व एवं समय की जानकारी
मंत्रों का जाप सिद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि, मंत्र आपके अंदर दिव्य ऊर्जा का संचार करता है।
रात के समय मंत्र जाप करना चाहिए या नहीं, क्या कहते हैं धार्मिक नियम..? जानें मंत्र जाप का सही समय।
मंत्रों का जाप सिद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है. ऐसा कहा जाता है कि, मंत्र आपके अंदर दिव्य ऊर्जा का संचार करता है. लेकिन क्या मंत्र जाप रात में किसी जा सकता है? यह आप इस खबर में जानेंगे.
मंत्र जाप का सबसे सही समय सूर्योदय से पूर्व यानी कि ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है।
मंत्र जप करने से पहले संकल्प लेना चाहिए।
सनातन धर्म में मंत्र जाप का अत्यधिक महत्व बताया गया है. मंत्रों का जाप करने से ना सिर्फ आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं बल्कि शारीरिक लाभ भी मिलते हैं. शास्त्रों के अनुसार, मंत्रों के जाप से नकारात्मक ऊर्जा आपसे दूर रहती है आपका शरीर निरोगी रहता है और आत्मा भी शुद्ध बनी रहती है. मंत्रों का जाप भगवान को सिद्ध करने के लिए किया जाता है. लेकिन क्या रात के समय मंत्र जाप करना चाहिए? आइए जानते भोपाल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश चौरे के अनुसार, मंत्र जाप के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी माना गया है. जिससे आपको जाप का पूर्ण फल मिलता है. आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।
मंत्र जाप का सही समय
शास्त्रों के अनुसार, मंत्र जाप का सबसे सही समय सूर्योदय से पूर्व यानी कि ब्रह्म मुहूर्त माना जाता है. मंत्र जप करने से पहले संकल्प लेना चाहिए. ऐसा कहा जात है कि, ब्रह्म मुहूर्त में हमारे शरीर के सातों चक्र जागृत अवस्था में होते हैं।
क्या रात को मंत्र जाप करना सही है?
हिन्दू धर्म में कोई भी पूजा सूर्योदय के पूर्व या सूर्योदय से पहले करना शुभ माना गया है. लेकिन, सूर्यास्त के बाद की जाने वाली पूजा-पाठ को सही नहीं माना गया है. इसकी जगह आप अपने आराध्य देव का नाम जप कर सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रात के समय मंत्र जाप करना सही नहीं माना गया है. क्योंकि, इस समय में जाप करने से आपको इसका कोई लाभ नहीं मिलता।
रात को निद्रा का समय होता है और ऐसे में जब आप मंत्र जाप करते हैं तो नींद के झोंके आ सकते हैं, जो मंत्रों की दिव्यता को नष्ट करते हैं. इसलिए रात में मंत्र जाप नहीं करना चाहिए।
चूंकि, रात का समय तंत्र विद्या के लिए सही माना गया है और आप जब इस समय में मंत्र जाप करते हैं तो यह आप पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है. जिससे आप नकारात्मक ऊर्जा के शिकार हो सकते हैं।
रात के समय देवी-देवता भी शयन अवस्था में होते हैं और ऐसे में जब आप मंत्र जाप करते हैं तो यह उनकी निद्रा में भी खलल डालता है. इसलिए राज के समय मंत्र जाप करने से बचना चाहिए।
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपनी नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। आपके माता पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर आज चिंतित हो सकते हैं और इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप अपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। संभव है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आएगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज बेकार की बातों पर बहस करके अपकी ऊर्जा ज़ाया न करें। याद रखें कि वाद-विवाद से कुछ भी हासिल नहीं होता, लेकिन आदमी खोता ज़रूर है। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। दफ़्तर में आप तारीफ़ पाएंगे। आज आप सब कामों को छोड़कर उन कामों को करना पसंद करेंगे जिन्हें आप बचपन के दिनों में करना पसंद करते थे। आपका जीवनसाथी आपकी कमज़ोरियों को समझेगा और आपको सुखद अनुभूति देगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज कुछ आउटडोर गतिविधियां काफ़ी थकावटी और तनाव देने वाली साबित होंगी। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। कोई आपको नुक़सान पहुँचाने की कोशिश कर सकता है। कई मज़बूत ताक़तें आपके ख़िलाफ़ काम कर रही हैं। आपको ऐसे क़दम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना-सामना हो। अगर आप हिसाब बराबर करना चाहें, तो ऐसा सलीके से ही किया जाना चाहिए। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज न्हआउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। आज कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आज के दिन भूलकर भी किसी को पैसे उधार न दें और यदि देना जरुरी हो तो देने वाले से लिखित में लें कि वो पैसा वापस कब करेगा। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको ख़ुद अपनी ज़िन्दगी से ज़्यादा चाहता होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए अपनी क्षमताओं को मांजने की कोशिश करें। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। जब आपका जीवनसाथी जब सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास फिर आएगा, तो जीवन और भी सुन्दर लगेगा।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप ख़ुद को सुकून में और ज़िंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पाएंगे। अचानक आए ख़र्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। आप आज अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें तो। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी इससे बेहतर पहले कभी नहीं हुआ।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। विदेश में रह रहे किसी संबंधी से मिला उपहार आपको ख़ुशी दे सकता है। आज प्यार के नज़रिए से दिन काफ़ी विवादास्पद रहेगा। दफ़्तर में आपका सहयोगी रवैया इच्छित परिणाम लाएगा। आपको कई और ज़िम्मेदारियाँ मिलेंगी और कम्पनी में ऊँचा ओहदा हासिल होगा। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। संभव है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवनसाथी का गुस्सा आपके ऊपर फूट पड़े।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज अगर संभव हो तो लम्बे सफ़र पर जाने से बचें, क्योंकि लम्बी यात्राओं के लिए अभी आप कमज़ोर हैं और उनसे आपकी कमज़ोरी और बढ़ेगी। आज आपको समझ में आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. कुछ भी चालाकी भरे काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों में से दूर रहें। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज़्यादा ही ऊँचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ न आए, तो निराश न हों। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फँसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज रक्तचाप के मरीज़ों को ख़ास ख़याल रखने और दवा करने की ज़रूरत है। साथ ही उन्हें कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए। ऐसा करना आगे काफ़ी लाभदायक सिद्ध होगा। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की ज़रूरत है। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ़ करके आप अपनी ज़िंदगी में सुधार ला सकते हैं। बदलते समय के साथ क़दमताल करने के लिए नई तकनीक से तालमेल बैठाना महत्वपूर्ण रहेगा। यात्रा और भ्रमण वग़ैरह न सिर्फ़ आनन्ददायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफ़ी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। कोई नया रिश्ता न सिर्फ़ लंबे वक़्त तक क़ायम रहेगा, बल्कि फ़ायदेमंद भी साबित होगा। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते प्यार को दरकिनार होना पड़ सकता है। यह उन अच्छे दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। ज़्यादा ख़र्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज ज़्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं- लेकिन आज अपने ख़र्चों को बहुत ज़्यादा बढ़ाने से बचें। ऐसे दोस्तों के पास जाएँ, जिन्हें आपकी ज़रूरत है। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएँ। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ़ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में ख़ुद की छवि भी सकारात्मक होगी। आपको लगेगा कि आपका जीवनसाथी आपको इतना बेहतरीन पहले कभी महसूस नहीं हुआ। आपको उनसे कोई बढ़िया सरप्राइज़ मिल सकता है।
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


