श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 दिसंबर 2025
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में शुक्रवार को प्रेम कुमार सुपुत्र तोलाराम ओझा निवासी दुलचासर नद अपनी माता पुत्री कनिका तथा भाणजे राघव के साथ गौशाला में पधारकर गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि प्रेम कुमार ने अपने अपनी दिवंगत दादीसा की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित कर गौशाला की तमाम गौ माताओं को पौष्टिक आहार लापसी का पावन भंडारा कर अपने हाथों से भोग लगाया। गौशाला कमेटी ने ओझा परिवार का आभार व्यक्त कर ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामना की।



