Menu
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में तूफानी बारिश ने बरपाया कहर टूटे विधुत पोल, गिरे पोल, मकान ध्वस्त देखें फ़ोटो सहित खबर  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  तुलसी मेडिकल रिचर्स एंड सेंटर में कल रविवार को आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्ध रहेगी सेवाएं  |  तूफानी बारिश का कहर: हाइवे पर गिरे पोल,सातलेरा में मकान ढहा, निचले इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित,वेयर हाऊस ध्वस्त,देखें विशेष फ़ोटो सहित  खबर  |  अहमदाबाद बैठक से लौटे जीर्णोद्धार संयोजक अशोक बैद का जैन मंदिर में भव्य स्वागत  |  सुबह देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  आंधी बारिश का कहर- समंदसर की बिजली आपूर्ति बाधित,विधुत पोल टूटने से गांव व रोही की सप्लाई बंद  |  6 जून 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  गौ सेवा कर मनाया भाजपा मंडल अध्यक्ष का जन्मदिवस दी शुभकामनाएं  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में किया पौधारोपण लिया देखभाल का संकल्प, दानदाता ने 1 क्विंटल 51 kg तरबूजों का गौवंश को लगाया भोग  |  विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड की बैठक राज्यमंत्री सुथार की अध्यक्षता में हुई आयोजित,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर,  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर AU Foundation Ignite एवं मेरा युवा भारत केंद्र, बीकानेर द्वारा कार्यक्रम आयोजित  |  जिले की 191 पात्र गौशालाओं को करीब 73 करोड़ रुपये के अनुदान का अनुमोदन: जिला गोपालन समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय चरण के प्रस्ताव स्वीकृत  |  पर्यावरण दिवस पर बुरी खबर कालू करणी माता मंदिर में सैकड़ों चिड़ियों की रहस्यमय मौत, पढ़े पूरी खबर  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता, जल्द होगा नवनिर्माण कार्य प्रारंभ  |  यात्रियों की सुविधा के लिए डिब्बो की अस्थाई बढोतरी बीकानेर हरिद्वार-बीकानेर ट्रेन में बढ़ाए डिब्बे  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित,जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का दिया गया संदेश।  |  पर्यावरण दिवस पर वीर तेजा गौशाला में पौधारोपण, पेड़ों की देखभाल का भी लिया संकल्प  |  विश्व पर्यावरण दिवस पर  श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर में विधिक टीम द्वारा वृहद वृक्षारोपण; ” सृजन की सुरक्षा ” का दिया संदेश  |  श्रीडूंगरगढ़ बरसात ने खोली प्रशासन की पोल: सडकों पर फैला कीचड़ तो निचले इलाकों सहित अस्पताल में घुसा गंदा पानी,विभाग की लापरवाही बेजुबान पर पड़ी भारी करंट के आया चपेट मे देखे फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  तोलियासर के पास कार-ट्रक की भिड़ंत,5 लोग घायल,एक रेफर  |  5 जून 2026,शुक्रवार देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौमाताओं को लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ऋण आवेदन शुरू: 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन  |  श्रीडूंगरगढ़ में महिला की  हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार 48 घण्टे में पुलिस ने किया खुलासा  |  सेरूणा जीएसएस पर नहीं मिले कार्मिक,आंधी में तार टूटने से बिजली व्यवस्था ठप,ग्रामीणों ने दिया धरना  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  दुकान बंद कर घर लौट रहे नाबालिग से की मारपीट: नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज  |  सुबह की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  4 जून 2026,गुरुवार पढ़े  आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  लखासर के पूर्व सरपंच व बाबा रामदेव गौशाला के संस्थापक धनेसिंह की पुण्यतिथि पर की गौ सेवा।  |  युवाओं से आहवान- पुर्ण मनोयोग एवं अनुशासन के साथ सफलता हासिल कर समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें- झाबरसिंह खर्रा, नगरीय विकास मंत्री  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर मुस्लिम समाज ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  श्रीडूंगरगढ़ बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  |  तेरापंथ सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया सहित कार्यकारिणी ने ली शपथ,समाज को संगठित कर सेवा कार्य बढ़ाने का आह्वान  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  महिला का शव मिलने के मामले में अपडेट:नाबालिग बेटे की रिपोर्ट पर कार्रवाई, 15 घंटे में 650 किमी दूर से आरोपी को किया गिरफ्तार  |  3 जून 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए दानदाता पारीक परिवार दिया व्हीलचेयर  |  सूडसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा हुई हाईटेकः 13 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी 24 घंटे नजर  |  श्रीडूंगरगढ़ तेरापंथ किशोर मंडल ने 21वें अधिवेशन GENZ Conclave में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सेवा क्षेत्र में जीता द्वितीय पुरस्कार  |  विधायक ताराचंद सारस्वत ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा से की मुलाकात जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  न्यायालय परिसर में एडीजे सरिता नौशाद का विदाई समारोह, ये रहें मौजूद देखें फ़ोटो सहित खबर  |  वंदे गंगा-जल संरक्षण जन अभियान के तहत चूरू में कार्यक्रम,शामिल हुए राज्यमंत्री सुथार  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित जैन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब  |  सुबह  देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  बीदासर रोड पर वन क्षेत्र में मिला महिला का शव, पुलिस जुटी जांच में  |  2 जून 2026, मंगलवार,पढ़े आज  का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने गौवंश को लगाया तरबूजों का भोग  |  हाइवे पर पैदल चल रहे राहीगर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर हुई मौत।  |  बूंद-बूंद पानी का सदुपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन लें किसानः राज्यमंत्री सुथार  |  शाम  देश ओर राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  जून शुरू होते ही हुए ये बड़े बदलाव जाने क्या रहेगा आपकी जेब पर असर  |  मंत्रालयिक कर्मचारियों ने स्वतंत्र जॉबचार्ट सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  1 जून 2026,सोमवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्णिमा पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने की गौसेवा,कटक प्रवासी मूंधड़ा परिवार ने भेंट की 50000 की राशि  |  श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान मोमासर के चुनाव संपन्न जगत सिंह संचेती बने अध्यक्ष  |  बिग्गा के पास सड़क हादसाःबाइक के सामने अचानक आया कुत्ता टकराने से युवक घायल  |  वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान: जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान, विधायक ने दिलवाया संकल्प।  |  श्रीडूंगरगढ़ माकपा कार्यालय हुई बैठक: 5 जून को उपखंड कार्यालय के घेराव का ऐलान  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन पार्श्वनाथ जैन मंदिर के जीर्णोद्धार का शुभारंभ 2 जून को, नाकोड़ा भैरव महापूजन भी होगा  |  राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने कार्यकर्ताओं के सुनी ”मन की बात’ का 134 वां एपिसोड,राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प  |  विधायक सेवा केंद्र में कार्यकर्ताओं ने सुना ‘मन की बात’ का 134 वां संस्करण,पीएम के संदेशों को बताया प्रेरणादायक  |  श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा की अध्यक्ष बनीं सुशीला पुगलिया, लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचन  |  श्रीडूंगरगढ़ रेलवे ने रास्तों को किया बंद: परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध  |  31 मई 2026,रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पुरुषोत्तम मास के दौरान दानदाताओं ने की गौसेवा गौवंश को लगाया मीठे तरबूजों का भोग, महेंद्र सिंह ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस  |  ऋषि मूंधड़ा का जन्मदिवस परिवारजनों ने गौसेवा कर मनाया  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  रेतीले बवंडर से जनजीवन प्रभावित,दिन में छाया रात जैसा अंधेरा, फिर बरसे बादल और गिरे ओले नौतपा के छठे दिन बदला मौसम; पेड़ उखड़े, बिजली पोल गिरे, हाईवे पर थमी रफ्तार, ठंडी हवाओं से मिली गर्मी से राहत  |  हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद चला अभियान बेअसर: स्टेट हाईवे पर सड़क किनारे फिर पसरा अतिक्रमण  |  अचानक आमजन के मोबाइल में बजा सायरन, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  30 मई 2026,शनिवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल व कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, महिलाओं ने किया रातिजोगा  |  खाजूवाला नगर पालिका वॉइस चेयरमेन शिशपाल सिंह राजपुरोहित एवं कविता कंवर गौसेवा कर मनाई वैवाहिक वर्षगांठ  |  भागवत कथा के चौथे दिन मनाया कृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ा जनसैलाब देखें सभी फ़ोटो  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  भूमि विवाद में भाजपा नेता गिरफ्तार: प्रशासन ने करवाई पत्थरगढ़ी  |  आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश, जोहड़ पायतन अतिक्रमण मुक्त रखने का आह्वान  |  समाज सेवा शिविर में ‘वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत रंगोली प्रतियोगिता एवं पौधारोपण कार्यक्रम  |  तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा गया ‘इको भारत स्मार्ट कैंपस’ का प्रस्ताव; चिकित्सा शिक्षा और सरकारी अस्पतालों में किया जा सकता है लागू  |  ग्रीष्मावकाश के चलते ट्रेनों में बढ़ा यात्री दबाव: तीन जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ाएं  |  तुलसी सेवा संस्थान के महाप्रज्ञ प्रेक्षाध्यान सभागार में नियमित योग कक्षाएं जारी, नागरिक ले रहे हैं आरोग्य लाभ  |  योग प्रशिक्षकों के साथ हो रहा है अन्याय, स्थायी रोजगार की मांग तेज  |  सुबह  देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  29 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  उदासर में स्वतंत्रता सेनानी वीर दामोदर सावरकर की जयंती का हुआ आयोजन ,विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुई आयोजित विजेताओं को किया पुरस्कृत  |  पुरुषोत्तम मास में श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने की गौसेवा लगाया शीतल तरबूजों का भोग  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में सभी 6 मैच जीतकर श्री करणी रॉक स्टार टीम बनी विजेता ‘  |  श्रीडूंगरगढ़ मुख्य बाजार में अतिक्रमण पर कार्यवाही: यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए चला अभियान  |  बीकानेर के लिए मौसम विभाग ने दिया ये नया अपडेट, पढ़े ये खबर  |  डेपुटेशन की मार झेल रहा उप जिला अस्पताल, मरीज हो रहे परेशान  |  श्रीडूंगरगढ़ में अकीदत और उत्साह के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा ईदगाह में उमड़ा जनसैलाब  |  भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश ने की कार्यकारिणी की घोषणा गुसाईं को मिली अहम जिम्मेदारी  |  28 मई 2026,गुरुवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आडसर में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समाज सेवा शिविर का शुभारंभ  |  राधाकिशन चैरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई ने कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा सहयोग  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के 6 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, 29 मई को होगा सम्मान  |  उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को बड़ा बढ़ावा: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने ‘इको भारत स्मार्ट क्यूआर स्टिकर’ शुरू करने के दिए निर्देश  |  ठाकुरजी मंदिर का धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव, जागरण व महाप्रसादी का हुआ आयोजन  |  सेसोमूं स्कूल में 7 राज बटालियन एनसीसी शिविर का समापन, उत्कृष्ट कैडेट्स हुए सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की नई नियुक्तियां, इकराज खान बने ब्लॉक अध्यक्ष, आदिल तंवर को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी  |  सुबह की देश राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  27 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  राज्य में 34 न्यायिक अधिकारियों के तबादले: श्रीडूंगरगढ़ एडीजे सरिता नौशाद का जालोर हुआ तबादला  |  पुरुषोत्तम मास पर कोटासर की श्री करणी गौशाला में आसाराम मूंधड़ा परिवार ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी  खबरें एक साथ  |  राजकीय महाविद्यालय में पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार का आयोजन,चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह  |  श्रीडूंगरगढ़: पेयजल परियोजना को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने एसीएस से की मुलाकात  |  सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास NNMS परीक्षा की पास,अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति  |  फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज  |  गांव सींथल की बहन-बेटियों की पहल: बेजुबान पक्षियों के लिए बनाया 67 फीट लंबा विशाल पक्षी घर की जाएगी दाना-पानी की व्यवस्था  |  श्रीडूंगरगढ़ में एक नंबर से चल रही थीं दो स्कूल बसें: प्रिंसिपल और संचालक सहित चार पर मुकदमा दर्ज  |  26 मई 2026,मंगलवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ स्थापना दिवस पर कल होगा कवि सम्मेलन, प्रसिद्ध कवियों से सजेगा मंच  |  श्रीडूंगरगढ़ में PHED के नए AEN कार्यालय का उद्घाटन: विधायक ताराचंद सारस्वत बोले- पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत  |  श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत  |  तेजा मंदिर में दशमी पर हवन-पूजन, सवामणी व महाप्रसाद का आयोजन  |  हेमाराम खिलेरी (सरपंच, बाडेला) ने 4.71 लाख लागत से ‘संत कर्माई बालिका छात्रावास’ में कोचिंग कक्ष की ऐतिहासिक घोषणा !  |  दो बहनों का विवाद पहुंचा थाने: मौसी – भांजे ने एक दूसरे पर दर्ज करवाए क्रॉस मुकदमे  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा हुई संपन्न दानदाताओं का जताया आभार  |  25 मई से 5 जून तक चलेगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान”, जल संरक्षण को लेकर होंगे जनजागरण कार्यक्रम  |  युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, पेयजल  समाधान  की मांग  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी एक साथ खबरें  |  25 मई 2026,सोमवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ ख़ास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  पूर्व सरपंच सहित ठुकरियासर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार  |  श्रीडूंगरगढ़ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के नवीन सहायक अभियंता कार्यालय का कल 25 मई को होगा उद्घाटन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  हाईटेक सुविधाओं के साथ शिक्षा का मजबुत आधार स्तम्भ तैयार – एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य  |  संयम के 50 वर्ष पूरे होने पर मुनि धनञ्जय कुमार का अभिनंदन, श्रीडूंगरगढ़ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब  |  रीड़ी में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र विरोध, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण,देखें फ़ोटो व वीडियो  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  24 मई 2026, रविवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  विश्व कुश्ती दिवस पर बीकानेर में दिखे दांव-पेंच, पूर्व पहलवानों ने किया जोरदार प्रदर्शन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन कल रविवार 24 मई को  |  बापेऊ श्री पुरुषोत्तम गौशाला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर किया गौ सेवा में सहयोग  |  स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही या सिस्टम फेल?: शुभारंभ के कुछ महीनों बाद ही ठप हुई सोनोग्राफी मशीन, प्रशासन बेखबर  |  जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार: महिला व उसके बेटे के साथ की थी मारपीट  |  राजस्थान में बढ़ी गर्मी की छुट्टियां: अब 29 जून से खुलेंगे स्कूल  |  रीड़ी : ग्रामीणों के साथ हुए समझौते पर खरा नहीं उतर पाया जलदाय विभाग, ग्रामीणों ने बनाई आंदोलन की रूपरेखा  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  23 मई 2026,शनिवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में पुरषोत्तम मास में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की और  देश राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  एनसीसी कैडेट्स के नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आगाज, करवाई फायरिंग प्रैक्टिस, साइबर सुरक्षा पर दी जानकारी  |  अफीम सप्लाई मामले में एक और गिरफ्तार: फॉरच्यूनर सवार तस्करों से पूछताछ के बाद सप्लायर तक पहुंची पुलिस  |  श्रीडूंगरगढ़ में ई-मित्र पल्स मशीन बनी खिलौना: लाखों रुपए की मशीने हो रही है कबाड़, नहीं आ रही काम, सार संभाल भी नहीं  |  श्रीडूंगरगढ़ में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक; अस्पतालों में दवा, ORS और बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश  |  22 मई 2026,शुक्रवार, देखें आज का पंचांग व राशिफ़ल सहित कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  बाना गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्षः आधा दर्जन घायल अस्पताल पहुंचाए  |  23 लाख की लागत से बना नलकूप,आजादी के बाद पहली बार असलाव तालाब की एससी बस्ती तक पहुंचा शुद्ध पानी ग्रामीणों ने विधायक सारस्वत का जताया आभार  |  दुकान में घुसकर मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने का आरोप: तीन नामजद के खिलाफ मामला दर्ज  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में जाली नोट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 500-500 के 156 नकली नोट बरामद, होटल मालिक सहित चार आरोपी गिरफ्तार  |  श्रीडूंगरगढ़ ग्रामीणों का जयपुर कूच हुआ स्थगित: अधिकारियों से मिला आश्वासन  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  21 मई 2026,गुरुवार,पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  भामाशाह नीरज कुमार ने नई लग्जरी गाड़ी खरीदने पर कोटासर श्री करणी गौशाला में किया गौसेवा भंडारा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन मनाया श्री कृष्ण जन्म खूब झूमे श्रद्धालु देखें फ़ोटो सहित प्रवासी नागरिकों के आयोजन की खबर  |  श्रीडूंगरगढ़ को मिली PHED की बड़ी सौगात: नए सहायक अभियंता कार्यालय का 25 मई को लोकार्पण, रवि चौधरी संभालेंगे जिम्मेदारी  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में लाइब्रेरी का भव्य उदघाटन समारोह रविवार 24 मई को  |  तेरापंथ युवक परिषद को दो भामाशाह परिवारों ने भेंट किए डीलक्स मेडिकल बेड, जरूरतमंद मरीजों को मिलेगा लाभ  |  बच्चे छीनकर विवाहिता को घर निकाला,18 साल पूर्व हुई थी शादी, पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज।  |  4 साल पुराने हत्या मामले में आरोपी को आजीवन कारावास,हत्या के बाद हत्यारे ने खुद ही दी सूचना,पढ़े पूरी खबर  |  योग दिवस से पहले बेरोजगार योग प्रशिक्षकों को बड़ा झटका  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  20 मई 2026,बुधवार पढ़े आज का पंचांग व राशिफल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में पानी-बिजली के मुद्दे को कांग्रेस का हल्ला बोल किया प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन  |  संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में दानदाता उत्साह के साथ सतत प्रयत्नशील  |  ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य महाश्रमण के समक्ष दी गीतिका प्रस्तुति, तीर्थंकरों से जुड़े सवालों के दिए सही जवाब  |  अमेरिका-ईरान तनाव पर नया मोड़: ट्रंप ने हमला टाला, परमाणु समझौते की गुंजाइश जताई  |  केस में गवाही देने आए कर्नाटक के युवकों पर हमला, आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर  |  19 मई 2026,मंगलवार, पढ़े आज का पंचांग व राशिफ़ल पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में  पुरषोत्तम मास में दानदाताओं  की गौसेवा  |  श्री रामायण प्रचार मण्डल उधना सूरत द्वारा आयोजित हुई श्रीमद्भागवत कथा, के दूसरे दिन भीष्म स्तुति का वर्णन  | 

4 फरवरी 2026 बुधवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 फरवरी 2026

पंचांग का अति प्राचीन काल से ही बहुत महत्त्व माना गया है। शास्त्रों में भी पंचांग को बहुत महत्त्व दिया गया है और पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना गया है। पंचांग में सूर्योदय सूर्यास्त, चद्रोदय-चन्द्रास्त काल, तिथि, नक्षत्र, मुहूर्त योगकाल, करण, सूर्य-चंद्र के राशि, चौघड़िया मुहूर्त दिए गए हैं।

य श्री गणेशाय नमः

जय श्री कृष्णा

आज का पंचांग-04.02.2026

✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ बुधवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)


आज विशेष
भगवान् शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य एवं इससे
संबंधित विश्लेषणात्मक जानकारी

विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट

दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट


दैनिक पंचांग विवरण


आज दिनांक………………….04.02.2026
कलियुग संवत्…………………………5127
विक्रम संवत्…………………………. 2082
शक संवत्……………………………..1947
संवत्सर………………………….श्री सिद्धार्थी
अयन…………………………………… उत्तर
गोल………………………. …………..दक्षिण
ऋतु………………………………….. शिशिर
मास………………………………… .फाल्गुन
पक्ष…………………………………… . कृष्ण
तिथि…. तृतीया. रात्रि. 12.10* तक / चतुर्थी
वार…………………………………… बुधवार नक्षत्र..पूर्वाफाल्गु.रात्रि.10.13 तक/उ.फाल्गु.
चंद्रमा………सिंह. रात्रि. 4.20* तक / कन्या
योग….. अतिगंड. रात्रि. 1.04* तक / सुकर्मा
करण………….. वणिज. अपरा. 12.20 तक
करण… विष्टि(भद्रा) रात्रि.12.10* तक / बव


नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।


दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण


सूर्योदय…………………प्रातः 07.14.27 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 06.16.31 पर
दिनमान-घं.मि.से……………….. 11.02.03
रात्रिमान………………………….12.57.24
चंद्रास्त………………… 08.44.18 AM पर
चंद्रोदय………………….08.48.43 PM पर
राहुकाल.अपरा.12.45 से 2.08 तक(अशुभ)
यमघंट……प्रातः 8.37 से 9.59 तक(अशुभ)
गुलिक..पूर्वा. 11.23 से 12.45(शुभे त्याज्य)
अभिजित……मध्या.12.23 से 1.07(अशुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास) ……………… आज है।
दिशाशूल…………………………. उत्तर दिशा
दोष परिहार…….तिल का सेवन कर यात्रा करें


आज का दिन


व्रत विशेष…………………………….नहीं है।
अन्य व्रत…………………………….. नहीं है।
पर्व विशेष…………………………….नहीं है।
दिन विशेष………………. विश्व केंसर दिवस
विष्टि(भद्रा)..अपरा. 12.20 से रात्रि 12.10.
खगोलीय……………………… आज नहीं है।
सर्वा.सि.योग………………….. आज नहीं है।अमृ.सि.योग……………………आज नहीं है।

सिद्ध रवियोग…………………. आज नहीं है।


अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी


दिनांक………………………05.02.2026
तिथि………. फाल्गुन कृष्णा चतुर्थी गुरुवार
व्रत विशेष………………… फाल्गुनी चतुर्थी
चंद्रोदय……………………. रात्रि. 9.44 पर
अन्य व्रत……………………… आज नहीं है।
दिवस विशेष………….मित्र सहस्नान दिवस
खगोलीय…….. कुंभे शुक्र. रात्रि. 1.11* पर


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता।


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता है।


गौधूलिक काल-सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄


भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है। यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं।इसी तरह भद्रा फल विचार करें

✴️सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट✴️


लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला


लग्न ………… मकर 20°21′ श्रवण 4 खो
सूर्य ………….. .मकर 21°1′ श्रवण 4 खो
चन्द्र …… सिंह 18°25′ पूर्व फाल्गुनी 2 टा
बुध ^ ………… . कुम्भ 0°43′ धनिष्ठा 3 गु
शुक्र ^ …….. . मकर 27°50′ धनिष्ठा 2 गी
मंगल ^ ……… मकर 14°55′ श्रवण 2 खू
बृहस्पति * ….मिथुन 22°48′ पुनर्वसु 1 के
शनि ………मीन 4°48′ उत्तरभाद्रपद 1 दू
राहू * ……..कुम्भ 16°13′ शतभिषा 3 सी
केतु * ….सिंह 16°13′ पूर्व फाल्गुनी 1 मो


✴️🌄दिन का चौघड़िया 🌄✴️


लाभ…………….प्रातः 7.14 से 8.37 तक
अमृत……………प्रातः 8.37 से 9.59 तक
शुभ…………..पूर्वा.11.23 से 12.45 तक
चंचल………….अपरा. 3.31 से 4.54 तक
लाभ…………….सायं. 4.54 से 6.17 तक


✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️


शुभ…………….. रात्रि. 7.54 से 9.31 तक
अमृत…………. रात्रि. 9.31 से 11.08 तक
चंचल…..रात्रि. 11.08 से 12.45 AM तक
लाभ….रात्रि. 3.59 AM से 5.37 AM तक


(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षर….


समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर


10.06 AM तक—पूर्वाफाल्गु—2—–टा
04.07 PM तक—पूर्वाफाल्गु—3—–टी
10.13 PM तक—पूर्वाफाल्गु—4——टू
04.20 AM तक—–उ.फाल्गु—1——टे

राशि सिंह – पाया रजत्

उपरांत रात्रि तक—–उ.फाल्गु—2—–टो

राशि कन्या – पाया रजत्_


✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️

💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥


भगवान् शिव के तीसरे नेत्र का रहस्य एवं इससे
संबंधित विश्लेषणात्मक जानकारी

भगवान शिव की तीसरी आंख का पुराणों में वर्णन मिलता है। उनके सभी चित्र और मूर्तियों में उनके माथे पर एक तीसरी आंख का चित्रण भी किया जाता रहा है। इसीलिए उन्हें त्रिलोचन भी कहते हैं। त्रिलोचन का अर्थ होता है तीन आंखों वाला क्योंकि एक मात्र भगवान शंकर ही ऐसे हैं जिनकी तीन आंखें हैं। उस आंख से वे वह सबकुछ देख सकते हैं जो आम आंखों से नहीं देखा जा सकता। आओ जानते हैं उनकी तीसरे नेत्र का रहस्य।

तीसरा नेत्र त्रिकालदर्शी होने का सूचक : भगवान शिव अपने तीसरे नेत्र से भूत, वर्तमान और भविष्य की सारी घटनाओं को देखते हैं। वे उससे उसे देखते ही नहीं बल्कि संचालित करने की शक्ति भी रखते हैं। तीनों कालों पर उनका अधिकार है इसीलिए उन्हें कालों का काल महाकाल भी कहा गया है। उनकी इस आंख को दिव्य दृष्टि भी कहा जाता है।

अनंत प्रकाशवर्ष दूर तक देख सकते हैं : जब वे तीसरी आंख खोलते हैं तो उससे बहुत ही ज्यादा उर्जा निकलती है। एक बार खुलते ही सब कुछ साफ नजर आता है, फिर वे ब्रह्मांड में झांक रहे होते हैं। ऐसी स्थिति में वे कॉस्‍मिक फ्रिक्‍वेंसी या ब्रह्मांडीय आवृत्‍ति से जुड़े होते हैं। तब वे कहीं भी, कितनी भी दूर देख सकते हैं और किसी से भी प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

आज्ञाचक्र रहता है तब जागृत : शिव का तीसरा चक्षु आज्ञाचक्र पर स्थित है। आज्ञाचक्र ही विवेकबुद्धि का स्रोत है। तृतीय नेत्र खुल जाने पर सामान्य बीज रूपी मनुष्य की सम्भावनाएं वट वृक्ष का आकार ले लेती हैं। आप इस आंख से ब्रह्मांड में अलग-अलग आयामों में देख और सफर कर सकते हैं।

विनाशकारी नेत्र : मान्यता है कि शिवजी अपना ये तीसरा नेत्र तब खोलते हैं जबकि उन्हें क्रोध आता है। आंख खोलते ही जो भी सामने होता है वह भस्म हो जाता है। इसका उदाहरण कामदेव है जिसे उन्होंने भस्म कर दिया था।

तीसरे नेत्र की कथा : महाभारत के छठे खंड के अनुशासन पर्व के अनुसार नारद जी बताते हैं कि एक बार भगवान शिव हिमालय पर्वत पर एक सभा कर रहे थे, जिसमें सभी देवता, देवगण ऋषि और मुनि उपस्थित थे। तभी उस सभा में माता पार्वती आईं और उन्होंने अपने मनोरंजन हेतु पीछे से उन्होंने दोनों हाथों की हथेलियों से भगवान शिव की दोनों आंखें बंद कर दी।

जैसे ही माता पार्वती ने भगवान शिव की आंखों को बंद किया तो संपूर्ण सृष्टि में अंधेरा छा गया। सूर्य की शक्ति क्षीण हो गई। धरती पर मौजूद सभी प्राणियों में हाहाकार मच गया। संसार की ये हालत देख शिवजी व्याकुल हो उठे और उसी समय उन्होंने अपने अपने माथे पर एक ज्योतिपुंज प्रकट किया, जो भगवान शिव की तीसरी आंख थी। बाद में माता पार्वती के पूछने पर भगवान शिव ने उन्हें बताया कि अगर वो ऐसा नहीं करते तो संसार का नाश हो जाता, क्योंकि उनकी आंखें ही जगत की पालनहार हैं।

पीनियल ग्लेंड : मस्तिष्क के दो भागों के बीच एक पीनियल ग्लेंड होती है। तीसरी आंख इसी को दर्शाती है। इसका काम है एक हार्मोन्स को छोड़ना जिसे मेलाटोनिन हार्मोन कहते हैं, जो सोने और जागने के घटना चक्र का संचालन करता है। जर्मन वैज्ञानिकों का ऐसा मत है कि इस तीसरे नेत्र के द्वारा दिशा ज्ञान भी होता है। इसमें पाया जाने वाला हार्मोन्स मेलाटोनिन मनुष्य की मानसिक उदासी से सम्बन्धित है। अनेकानेक मनोविकारों एवं मानसिक गुणों का सम्बन्ध यहां स्रवित हार्मोन्स स्रावों से है।

लाइट सेंसटिव ग्रंथि : यह ग्रंथि लाइट सेंसटिव है इसलिए कफी हद तक इसे तीसरी आंख भी कहा जाता है। आप भले ही अंधे हो जाएं लेकिन आपको लाइट का चमकना जरूर दिखाई देगा जो इसी पीनियल ग्लेंड के कारण है। यदि आप लाइट का चमकना देख सकते हैं तो फिर आप सब कुछ देखने की क्षमता रखते हैं।

निर्वाणा : यही वो पीनियल ग्लेंड है जो ब्रह्मांड में झांकने का माध्यम है। इसके जागृत हो जाने पर ही कहते हैं कि व्यक्ति के ज्ञान चक्षु खुल गए। उसे निर्वाण प्राप्त हो गया या वह अब प्रकृति के बंधन से मुक्त होकर सब कुछ करने के लिए स्वतंत्र है। इसके जाग्रत होने को ही कहते हैं कि अब व्यक्ति के पास दिव्य नेत्र है।

सभी में होता है यह तीसरा नेत्र : यह पीनियल ग्लेंड लगभग आंख की तरह होती है। पीनियल ग्लेंड जीवधारियों में पूर्व में आंख के ही आकार का था। इसमें रोएंदार एक लैंस का प्रति रूप होता है और एक पार दर्शक द्रव भी अन्दर रहता है इसके अतिरिक्त प्रकाश संवेदी कोशिकायें एवं अल्प विकसित रेटिना भी पाई जाती है। मानव प्राणी में इसका वजन दो मिलीग्राम होता है। यह मेंढक की खोपड़ी में तथा छिपकलियों में चमड़ी के नीचे पाया जाता है। इन जीव−जन्तुओं में यह तीसरा नेत्र रंग की पहचान कर सकता है। छिपकलियों में तीसरे नेत्र से कोई फायदा नहीं क्योंकि वह चमड़ी के नीचे ढका रहता है।


✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️


मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपका क्षणिक ग़ुस्सा विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको अहम सलाह दे सकता है। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताक़त और समझ दोनों ही होंगे। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। क्या आपको लगता है कि शादी महज़ समझौतों का नाम है? अगर हाँ, तो आप आज हक़ीक़त महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। नाती-पोतों से आज काफ़ी ख़ुशी मिल सकती है। आज का दिन समझ-बूझ के क़दम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज दूसरों की आलोचना में समय ख़राब न करें, क्योंकि इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। प्रेम भगवान की पूजा की ही तरह पवित्र है। यह आपको सच्चे अर्थों में धर्म व आध्यात्मिकता की ओर भी ले जा सकता है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है- इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी मौक़ों का झट-से लाभ लें। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। विवाह के बाद कई बातें ज़रूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत अच्छा दिन है। आपकी ख़ुशमिज़ाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएँ, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। आपको अपना बाक़ी वक़्त बच्चों के संग गुज़ारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ ख़ास ही क्यों न करना पड़े। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। नए प्रस्ताव आकर्षक होंगे, लेकिन जल्दबाज़ी में निर्णय लेना समझदारी का काम नहीं है। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज ख़ुद को ज़्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ़ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और नफ़रत जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आएगी। जो लोग अब तक पैैसे को बिना सोचे विचारे उड़ा रहे थे उन्हें आज पैसे की बहुत आवश्यकता पड़ सकती है और आज आपको समझ में आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अन्दाज़ देखने को मिल सकता है। अपनी बौद्धिक क्षमताओं का इस्तेमाल अपने हित में करें। इसकी मदद से आप पेशेवर योजनाओं और नए विचारों को पूरा कर सकते हैं। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत ख़ुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज कुछ अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। अपने दोस्त से बहुत लम्बे समय बाद मिलने का ख़याल आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आप ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। कोई आपको दिल से सराहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है नहीं तो आप बॉस की नजरों में आपकी नकारात्मक छवि बन सकती है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है जिसको आपकी जरुरत है। आपको ख़ुशी से भरी शादीशुदा ज़िन्दगी की एहमियत का एहसास होगा।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
अनचाहे ख़यालों को दिमाग़ पर कब्ज़ा न करने दें। शांत और तनाव-रहित रहने की कोशिश करें, इससे आपकी मानसिक दृढ़ता बढ़ेगी। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा- बजाय इसके आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे जज़्बात से परिचित कराना चाहिए। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। आज जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। शाम को साथियों का साथ मज़ेदार रहेगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। इससे बचाव न करने की स्थिति में इसके दूरगामी परिणाम अच्छे नहीं होंगे।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की ज़रूरत है। कोई पौधा लगाएँ। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को मुनाफ़ा होगा। लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। घर के छोटे सदस्यों के साथ गप्पें लगाकर आज आप अपने खाली समय का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज ऊर्जा और उत्साह का अतिरेक आपको घेर लेगा और आप सामने आने वाले सभी मौक़ों का भरपूर फ़ायदा उठाएंगे। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। खाली वक्त में आप कोई फिल्म देख सकते हैं यह फिल्म आपको पसंद नहीं आएगी और आपको लगेगा कि आपने अपना कीमती वक्त जाया कर दिया। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। अगर आप सेमिनार और व्याख्यान आदि में शिरकत करेंगे, तो कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। शादी सिर्फ़ एक छत के नीचे रहने का नाम नहीं है; एक-दूसरे के साथ कुछ समय बिताना भी ज़रूरी है।



अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp arrow_circle_right फेसबुक subscriptions यूट्यूब