श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 मार्च 2026
श्री डूंगरगढ़ उपखण्ड के गांव सुरजनसर में प्रकृति संरक्षण, वनस्पति संवर्धन एवं पंचमहाभूतों के पोषण के उद्देश्य से “विश्व शांति गोरक्ष चेतना महायज्ञ” का आयोजन जगतगुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्री जनार्दनाचार्य जी महाराज (प्रयागराज) के पावन सान्निध्य में किया जा रहा है।
रविवार को श्री रामचरितमानस कथा के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगगुरु ओम ओमप्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने उपस्थित बड़े-बुजुर्गों और बच्चों को स्वास्थ्य टिप्स देते हुए योगाभ्यास करवाया। योग के साथ आहार व्यवहार एवं दैनिक दिनचर्या में सुधार के नियम भी बताएं।इस दौरान सोशल मीडिया पर मशहूर सपाटे किंग राजस्थानी टार्जन योगानंद द्वारा सपाटे व्यायाम की शानदार प्रस्तुति भी दी गई योग की इस प्रेरणादायक प्रस्तुति को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा।
आयोजक मंडल द्वारा योग की शानदार प्रस्तुति के लिए योगगुरु ओम कालवा, बलराम बेनीवाल तथा राजस्थानी टार्जन योगानंद कालवा को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर योगगुरु ओम कालवा ने सेवा कार्यों के लिए आयोजक मंडल के ओमप्रकाश जी तर्ड को अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
महायज्ञ के माध्यम से धर्म, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश समाज तक पहुंचाया जा रहा है।




