श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 मार्च 2026
मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हुआ। जिसमें कस्बे के मोमासर बास में स्थित मदर केडी उच्च माध्यमिक शिक्षण संस्थान का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विधालय की छात्रा आकांक्षा सैनी पुत्री गिरधारी लाल सैनी ने 97.67 प्रतिशत अंक एंव संगीता सिद्ध पुत्री मोहन नाथ सिद्ध ने 96.67 अंक प्राप्त कर विद्यालयपरिवार एवं कस्बे का नाम रोशन किया।
विधालय के निदेशक प्यारेलाल ढूकिया ने आकांक्षा एवं संगीता को साफा एवं फुलमाला पहनाकर स्वागत किया। तथा मुंह मीठा करवाया। तथा दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते उज्ज्वल भविष्य की कामाना की।
वहीं छात्रा आकांक्षा के माता-पिता ने विद्यालय में पधारकर निदेशक प्यारेलाल ढूकिया एवं समस्त स्टाफ छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर, शुभकामनाएं व्यक्त की। एम.डी. उदय सिंह ढूकिया ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 10 के सभी विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक हासिल किए हैं।
विद्यालय के एम.डी ने बताया कि प्ले ग्रुप से कक्षा 12 तक प्रवेश प्रारम्भ है। विधालय के समस्त स्टाफ ने उत्कृष्ट परिणाम के लिए एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।









