श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मार्च 2026
सेरूणा थाना क्षेत्र में कुंड में गिरने से दो वर्षीय मासूम की मौत होने की खबर सामने आई है। मासूम के नाना दसरथ सुथार ने बताया कि उसका दोहिता राधेश्याम पुत्र मनसुख जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष है जो कि अपनी मां के साथ ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे वो खेत में ढाणी के बाहर खेलते खेलते पानी की कुण्डी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई पूर्णमल को सौंपी गई है।


