श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मार्च 2026
बीकानेर पीड़ित प्रताड़ित मानवों की सेवा व सहयोग हेतु भारत सरकार द्वारा पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा फाउंडेशन भारत के राष्ट्रीय मंत्री द्वारा सनातन धर्म के संरक्षक हिन्दू रत्न जयराज जैन की अभिशंसा पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुप्ता द्वारा बीकानेर के समाजसेवी भानुप्रतापसिंह राठौड़ को बीकानेर तहसील का (तह. अध्यक्ष) नियुक्त किया एवं उनको बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि श्री भानुप्रतापसिंह राठौड़ बीकानेर तहसील कि वर्तमान टीम के साथ मिलकर पीड़ित शोषित मानवता की सेवा में सरकारी 1 गैर सरकारी संस्थानों में वांछित सेवा प्रदान करेंगे।
अन्याय, भ्रष्टाचार और महिलाओं के शोषण के खिलाफ लड़ना है
सभी नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना और उनके हनन को रोकना।
एक समावेशी और समतामूलक समाज का निर्माण करना जहाँ सभी के साथ समानता का व्यवहार हो।
यह संस्था सामाजिक कार्यों में संलग्न है और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पीड़ित लोगों की सहायता सुनिश्चित करती है।



