श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मार्च 2026
जैन विश्व भारती में रविवार को महाश्रमण स्पोर्ट्स ग्राउंड के लोकार्पण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ श्रीडूंगरगढ़-कोलकाता के भामाशाह एंव समाज सेवी भिखमचंद–सुशीला पुगालिया ने विधिवत फीता काटकर स्पोर्ट्स ग्राउंड का लोकार्पण किया।

समारोह में आचार्य श्री महाश्रमण का पावन सान्निध्य रहा उन्होंने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए मंगल पाठ किया। जिससे समूचा वातावरण आध्यात्मिकता और प्रेरणा से ओतप्रोत हो गया। उपस्थित जनसमूह ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ के बड़ी संख्या में निवासी एवं प्रवासीजन उपस्थित रहे। समाजजनों ने इसे श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह अवसर समाज की सहभागिता, श्रद्धा और सामाजिक समर्पण का प्रतीक है।

समारोह के दौरान भीखमचन्द पुगलिया ने कहा कि स्पोर्ट्स ग्राउंड का यह लोकार्पण युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देगा समारोह के दौरान उपस्थित जनसमूह ने इस लोकार्पण को सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था एवं सामुदायिक योगदान का प्रेरक उदाहरण बताया।

कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ से सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग सोमाणी, संजय बरड़िया, अक्षत पुगलिया, तुलसीराम चौरड़िया सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।



