श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ विवाह के 18 साल बाद पति, सास व ननद के खिलाफ विवाहिता ने दहेज प्रताडऩा के आरोप लगाकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पीडि़ता अन्नु देवी नायक हाल जैतासर निवासी ने नौरंगदेसर निवासी अपने पति बाबूलाल उर्फ चोरूलाल पुत्र पीराराम नायक, सास भंवरी देवी, ननद पाना देवी के खिलाफ आरोप लगाए है।
पीडि़ता ने पुलिस को दी जानकारी के अनुसार उसका विवाह 2009 में आरोपी पति के साथ हुआ। विवाह में उसके पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया इसके बाद भी पति, सास व ननद ने विवाह के दो तीन माह बाद ही कम दहेज के लिए उससे ताने देकर मारपीट करने लगे। पीडि़ता तीन नाबालिग बच्चों की माता है और उसके भाई ने आरोपियों से अनेकों बार समझाईश के प्रयास किए, लेकिन किसी तरह से कोई समाधान नहीं निकला और 13 मार्च 2026 की रात उसके बच्चे छीन लिए और उसको मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया।
आरोपी ने उसके बच्चों को स्कूल में एडमिशन भी नहीं करवाया व ना ही उनके जरूरी दस्तावेज बनवाए। पुलिस ने पीडि़ता के शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच सब इंस्पेक्टर पवन कुमार शर्मा को सौंपी गई है।


