श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 मई 2026
गौशाला के भामाशाह अमोलक कुमार संघई मुंबई के सुपुत्र नीरज कुमार संघई ने आज नई रेंज रोवर लग्जरी गाड़ी खरीदने के उपलक्ष में गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला की गौ माताओं के लिए गुड़ मिश्रित मूंग चूरी का विशाल भंडारा समर्पित कर खुशीया मनाई। गौशाला कमेटी ने मुंबई के संघाई परिवार को बधाई देते हुए सुख समृद्धि की मंगल कामना की। गौशाला प्रबंधक अगर सिंह पड़िहार ने बताया कि अमोलक कुमार संघई लंबे समय से गौशाला से समर्पित भाव से जुड़े हैं अनवरत गौ सेवा चल रही है गौशाला के विकास हेतु लगातार सहयोग मिल रहा है गौशाला कमेटी ने गौसेवा करने पर आभार व्यक्त किया।





