श्रीडूंगरगढ़ टुडे 21 मई 2026
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बाना गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
घटना के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल लाया गया। इनमें दो व्यक्तियों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर उप जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। फिलहाल विवाद के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा।


