श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 मई 2026
उपखण्ड के रीड़ी गाँव में 16 मई को दिए गए धरने व प्रर्दशन में जलदाय विभाग द्वारा किए गए समझौते पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया है । सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे प्रशासनिक दल ने विभागीय अधिकारी व ग्रामीणों के मध्य समझाईश करते हुए वार्ता करवाई थी।
परंतु जलदाय विभाग पर समझौते पर कोई ठोस लेने नहीं लेने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने विभाग से सात मांगो में से एक भी मांग पर पूरा कार्य नहीं किए जाने की बात कही। 20 दिन से पेयजल समस्या से जूझ रहें ग्रामीण अब परेशान हो चुके हैं।
विभाग ने तीन दिन गांव में टैंकर से जलापूर्ति करवाई व उसके बाद हालत वैसी ही बन चुकी है। ग्रामीण युवाओं ने कहा कि एक ओर जलदाय विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है और दूसरी तरफ विभाग के अधिकारी ना तो आमजनता की सुनवाई करते है ना ही समस्या का समाधान करते है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब समय पर पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो फिर बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।



