श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मई 2026
1 भारत में बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकों से अधिकतम सावधानी बरतने का आग्रह किया है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते कहा, ”पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें, दूसरों को भी पानी पिलाएं; ऐसी नेक भावना का बहुत महत्व है।”
2 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग भीषण गर्मी में खास तौर से असुरक्षित होते हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी से होने वाली थकावट के लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।
3 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राशन दुकानों को समर्थन देने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को आधुनिक बनाने के लिए 25,530 करोड़ रुपये की सार्थक पीडीएस योजना योजना को मंजूरी दे दी है। यह योजना मार्च 2031 तक पांच वर्षों के लिए लागू रहेगी। सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।
4 सुप्रीम कोर्ट बोला- SIR अवैध नहीं, चुनाव आयोग ने कानून के मुताबिक काम किया, वह लिस्ट से हटाए संदिग्ध नाम 4 हफ्ते में केंद्र को भेजे
5 SIR: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा बोली- विपक्ष का चेहरा बेनकाब, कांग्रेस का दुष्प्रचार जारी
6 कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय! डीके सरकार में होंगे 4 डिप्टी CM, नाम फाइनल, बस ऐलान का इंतजार
7 कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस में चल रही अंदरूनी अटकलों और खींचतान पर भाजपा ने तीखा हमला बोला। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब सत्ता की कुर्सी को ‘टेंडर सिस्टम’ और ‘रोटेशनल सीएम’ फॉर्मूले पर चलाने लगी है। दरअसल ऐसी चर्चाएं हैं कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में सीएम बदलने जा रही है और डीके शिवकुमार को नया सीएम बनाया जा सकता है।
8 गुजरात के कच्छ से 1180 करोड़ की कोकीन जब्त, ब्राजील से आई खेप दिल्ली भेजने की तैयारी थी; तीन विदेशी गिरफ्तार, एक फरार
9 NEET मामले में CBI ने दो और अरेस्ट किए, इनमें एक डॉक्टर, बेटे समेत 3 छात्रों को पेपर दिलवाया; अब तक 13 लोग गिरफ्तार
10 ममता बनर्जी को बड़ा झटका, सांसद काकोली घोष ने TMC में सभी पदों से दिया इस्तीफा
11 केरलः ED अफसरों पर पत्थरबाजी, पूर्व सीएम पिनारई विजयन के घर रेड करने गए थे
12 दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 8 घंटे हवा में रहने के बाद विमान लौटा वापस
13 एअर इंडिया घरेलू उड़ानें 22% तक घटाएगी, इंडिगो भी 7% फ्लाइट कम करेगी, महंगा फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का असर
14 इजराइली इतिहासकार बोले- नेतन्याहू राष्ट्रवाद के सबसे बड़े दुश्मन, ट्रम्प चाहते हैं कि दुनिया घुटने टेके, इस तानाशाही से दुनिया पीछे जा रही
15 सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 73,868 पर बंद हुआ, निफ्टी भी मामूली 7 अंक गिरावट के साथ 23,900 उपर बंद हुआ, मेटल और मीडिया शेयरों में खरीदारी
===============================


