श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मई 2026
स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक और उत्साहपूर्ण रहा। प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में श्री करणी रॉक स्टार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दा रॉयल्स टीम को 8 रन से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार खेल और रोमांचक पलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
पूरे टूर्नामेंट में श्री करणी रॉक स्टार टीम का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। टीम ने प्रतियोगिता में खेले गए लगातार 6 के 6 मुकाबले जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। खिलाड़ियों ने अनुशासित खेल और बेहतरीन टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विजेता टीम के कप्तान रणजीत कड़ेल के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम के खिलाड़ी नंदू सोनी, ओमी डांवर, आलोक सोनी, दीपक सोनी, गोविंद एवं अवधेश कड़ेल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के समापन पर समाजसेवी व हिन्दू क्रान्ति सेना नगर अध्यक्ष मदन सोनी बाना ने विजेता टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रार की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं में खेल भावना, एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है।
प्रतियोगिता के दौरान समाज के अनेक गणमान्य नागरिक, युवा खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। विजेता टीम की जीत पर खिलाड़ियों और समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला




