🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️आज का पंचांग-29.05.2026🕉️
दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शुक्रवार – 🌞 – शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
आज विशेष
सनातन धर्म में महत्वपूर्ण माना गया है ब्रह्म मुहूर्त और इस मुहूर्त में करने योग्य उपाय
विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर – 4 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
दैनिक पंचांग विवरण
आज दिनांक…………………29.05.2026
कलियुग संवत्………………………..5128
विक्रम संवत्…………………………. 2083
शक संवत्……………………………. 1948
संवत्सर……………………………….श्री रौद्र
अयन…………………………………… उत्तर
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु…………………………………… . ग्रीष्म
मास………………………………….. प्र.ज्येष्ठ
पक्ष……………………………………. शुक्ल
तिथि……त्रयोदशी. प्रातः 9.51 तक/ चतुर्दशी
वार………………………………….. शुक्रवार नक्षत्र….स्वाति. प्रातः 10.38 तक / विशाखा
चंद्र राशि…………….. तुला. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……….. परिघ. रात्रि. 4.35* तक / शिव
करण………………. तैत्तिल. प्रातः 9.51 तक करण……….गर. रात्रि. 10.52 तक / वणिज _____________________
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है।
दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण
सूर्योदय………………..प्रातः 05.42.52 पर
सूर्यास्त………………..सायं. 07.15.03 पर
दिनमान-घं.मि.से………………..13.32.11
रात्रिमान-घं.मि.से. …………….. 10.27.56
चंद्रोदय…………………. 5.42.17 PM पर
चंद्रास्त……………………4.32.12 AM पर
राहुकाल.पूर्वा.10.47 से 12.29 तक(अशुभ)
यमघंट….अपरा. 3.52 से 5.34(शुभे त्याज्य)
गुलिक……प्रातः 7.24 से 9.06(शुभे त्याज्य)
अभिजित….. मध्या.12.02 से 12.56(शुभ)
पंचक…………………………… आज नहीं है।
हवन मुहूर्त(अग्निवास)……………… आज है।
दिशाशूल……………………….. पश्चिम दिशा
दोष परिहार…….. जौ का सेवन कर यात्रा करें
आज का दिन
व्रत विशेष……………………………. नहीं है।
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष……………………………..नहीं है।
मास विशेष..पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष……………… विश्व एवरेस्ट दिवस
दिन विशेष……… रोहिणी तपन काल जारी है।
खगोलीय……….मिथुने बुध. प्रातः 11.11 पर
खगोलीय…….. भरण्यां भौम. प्रातः 6.25 पर
विष्टि(भद्रा)……………………………..नहीं है।
पंचक…………………………………. नहीं है।सर्वा.सि.योग……………………. आज नहीं है।
अमृत सि.योग………………………… .नहीं हैं।
सिद्ध रवियोग…… प्रातः 10.38 से रात्रि पर्यंत
अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी
दिनांक………………………..30.05.2026
तिथि……… प्र.ज्येष्ठ शुक्ला चतुर्दशी शनिवार
व्रत विशेष…………………………… पूर्णिमा
अन्य व्रत……………………………… नहीं है।
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है।
मास विशेष.. पुरुषोत्तम ज्येष्ठ अधि.मास जारी
दिन विशेष…………. हिंदी पत्रकारिता दिवस
दिन विशेष…….. .रोहिणी तपन काल जारी है।
खगोलीय….. पुनर्वसौ शुक्र. रात्रि. 5.47* पर
खगोलीय…. मघायां 3 केतु रात्रि. 5.53* पर
खगोलीय. शतभिषायां 1 राहु.रात्रि 5.53* पर
विष्टि(भद्रा)..पूर्वा 11.58 से रात्रि 1.06* तक
पंचक…………………………………. नहीं है।सर्वा.सि.योग……………………. आज नहीं है।
अमृत सि.योग…………………………. नहीं हैं।
सिद्ध रवियोग……..उदयात्.अपरा. 1.20 तक
विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय
__🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️.
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता
ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है।
प्रदोष काल – सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है।
गौधूलिक काल– सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है।
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है।यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं।और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें
सूर्योदय कालीन लग्न एवं ग्रह स्पष्ट
लग्न / ग्रह – राशि – अंश – कला – विकला
लग्न ……….वृषभ 12°59′ रोहिणी 1 ओ
सूर्य ………..वृषभ 13°27′ रोहिणी 2 वा
चन्द्र ………….तुला 17°33′ स्वाति 4 ता
बुध ………वृषभ 29°36′ मृगशीर्षा 2 वो
शुक्र …………मिथुन 17°39′ आद्रा 4 छ
मंगल ………..मेष 13°19′ अश्विनी 4 ला
बृहस्पति …..मिथुन 29°18′ पुनर्वसु 3 हा
शनि ……………मीन 17°51′ रेवती 1 दे
राहू * …….कुम्भ 10°11′ शतभिषा 2 सा
केतु * …………..सिंह 10°11′ मघा 4 मे
दिन का चौघड़िया
चंचल…………….प्रातः 5.43 से 7.24 तक
लाभ……………..प्रातः 7.24 से 9.06 तक
अमृत…………..प्रातः 9.06 से 10.47 तक
शुभ…………..अपरा. 12.29 से 2.10 तक
चंचल…………….सायं. 5.34 से 7.15 तक
रात्रि का चौघड़िया
लाभ…………… रात्रि. 9.52 से 11.10 तक
शुभ…..रात्रि 12.29 AM से 1.47 AM तक
अमृत….रात्रि. 1.47 AM से 3.06 AM तक
चंचल….रात्रि. 3.06 AM से 4.24 AM तक
(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र शांति की आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे….
समय-नक्षत्र नाम-नक्षत्र चरण-चरणाक्षर
10.38 AM तक………स्वाति…..4……..ता
राशि तुला – पाया रजत्_
05.17 PM तक…….विशाखा. …1……..ती
11.57 PM तक…… विशाखा. …2……. .तू
उपरांत रात्रि तक…… विशाखा…..3……. .ते
राशि तुला – पाया ताम्र
आज की विशेष प्रस्तुति
धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल
सनातन धर्म में महत्वपूर्ण माना गया है ब्रह्म मुहूर्त और इस मुहूर्त में करने योग्य उपाय
सनातन मान्यताओं के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त को एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र समय माना गया है। इसलिए शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त के समय में ही उठने का विधान है। साथ ही यह भी माना जाता है कि जो साधक इस मुहूर्त में उठकर भगवान का ध्यान करता है उसे जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं ब्रह्म मुहूर्त के कुछ उपाय
ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर नित्य कर्म करने पर मिल सकते हैं कई प्रकार के लाभ।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में समय देवी-देवता पृथ्वी पर भ्रमण करने आते हैं। ऐसे में यह समय ईश्वर की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना गया है। साथ ही इस समय में वातावरण में सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन-से कार्य ब्रह्म मुहूर्त में करने चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त का समय
ब्रह्म का अर्थ होता है – परमात्मा। इसलिए ब्रह्म मुहूर्त का शाब्दिक अर्थ माना जाता है ‘परमात्मा का समय’। ब्रह्म मुहूर्त का समय मुख्य रूप से प्रातःकाल सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त के स्नान आदि से निवतृ होने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें और इसके बाद पूरे मन से अपने आराध्य देव का ध्यान और पूजा करें। ऐसा करने से साधक को मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे दरिद्रता को दूर होती है।
करें इन मंत्रों का जाप
ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरांतकारी भानु: शशि भूमि सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु॥
ब्रह्म मुहूर्त में मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में यदि आप ब्रह्म मुहूर्त में इस मंत्र का जाप करते हैं, तो इससे देवी-देवताओं की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है, जिससे कार्य में आ रही बाधा भी दूर हो जाती है। इस मंत्र का जाप करते समय आंखों को बंद कर लें। मंत्र जाप पूरा करने के बाद जल हाथ में लेकर मनोकामना मांगें और जल छोड़ दें।
कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’
इस मंत्र का जाप करते हुए अपनी हथेलियों को देखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक के लिए धन लाभ के योग बनने लगते हैं और साधक को आर्थिक स्थिति में राहत देखने को मिलती है।
आज का राशिफल
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आप अपनी सेहत को ध्यान में रखकर चीखने-चिल्लाने से बचें। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएँ, तो काफ़ी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपका जीवनसाथी किसी फ़रिश्ते की तरह आपका बहुत ध्यान रखेगा।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। बच्चे की तबियत परेशानी का कारण बन सकती है। कारोबारी आज कारोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपके परिवार में सामंजस्य बनेगा। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ़ रस्म के लिए होती है, वे ग़लत हैं। क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज के दिन की शुरुआत आप योग ध्यान से कर सकते हैं। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और सारे दिन आपमें ऊर्जा रहेगी। बिना बताये आज कोई देनदार आपके अकाउंट में पैसे डाल सकता है जिसके बारे में जानकर आपको अचंभा भी होगा और खुशी भी। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। आज आप कुछ अलग क़िस्म के रोमांच का अनुभव कर सकते हैं। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। जीवनसाथी से अच्छी बातचीत हो सकती है; आप महसूस करेंगे कि आप-दोनों में कितना प्यार है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज कुछ तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा और बेचैन बना सकते हैं। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। अपने व्यक्तिगत जीवन से थोड़ा समय निकालकर दान-पुण्य के कामों में कुछ समय लगाएँ। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी, लेकिन इसके लिए अपनी निजी ज़िंदगी को दरकिनार न करें। आपको दोनों पर ही बराबर ध्यान देने की ज़रूरत है। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लाएगा। कुछ लोगों को व्यापारिक और शैक्षिक लाभ मिलेगा। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग़ खुला रहेगा। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की ज़रूरतों पर भी ध्यान दें। बच्चों के बिना घर आत्मा के बिना शरीर की तरह है, फिर चाहे वह कितना भी ख़ूबसूरत क्यों न हो। बच्चे घर में उत्साह और ख़ुशीयों की सौगात लाते हैं। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाएँ और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। आप महसूस करेंगे कि आपकी रचनात्मकता कहीं खो गयी है और फ़ैसले करने में आपको ख़ासी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। आज का दिन मज़े करने के लिहाज़ से बढ़िया है, इसलिए अपनी पसंदीदा चीज़ों और काम का लुत्फ़ उठाएँ। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अन्दाज़ उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नज़दीकी से ग़ौर करते हैं। लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका ग़ुस्सा राई का पहाड़ बना सकता है, जो आपके परिवार को नाराज़ कर सकता है। वे लोग ख़ुशक़िस्मत हैं जो अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रख सकते हैं। इससे पहले कि आपका ग़ुस्सा आपको ख़त्म करे, आप उसे ख़त्म कर दें। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। शाम का वक़्त दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए अच्छा है, साथ ही छुट्टियों के लिए योजना भी बन सकती है। प्रेम जीवन की डोर को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो किसी तीसरे की बातों को सुनकर अपनों के बारे में कोई भी राय न बनाएं। चीज़ें कार्यक्षेत्र में बेहतर नज़र आती हैं। पूरे दिन आपका मिज़ाज बढ़िया रहेगा। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। जीवनसाथी की ख़राब सेहत का असर आपके काम-काज पर भी पड़ सकता है, लेकिन आप किसी तरह चीज़ें संभालने में क़ामयाब रहेंगे।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज दोस्तों का रुख़ सहयोगी रहेगा और वे आपको ख़ुश रखेंगे। ख़र्चों में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। बच्चे कोई रोमांचक समाचार ला सकते हैं। आपका प्यार न सिर्फ़ परवान चढ़ेगा, बल्कि नई ऊँचाइयों को भी छूएगा। दिन की शुरुआत प्रिय की मुस्कान से होगी और रात उसके सपनों में ढलेगी। यह दूसरे देशों में व्यावसायिक सम्पर्क बनाने का बेहतरीन समय है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताज़ा करने के लिए अच्छा दिन है। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें- क्योंकि इसके लिए आपकी काफ़ी तारीफ़ होगी।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज़ कर सकता है। इसे दबाना आपकी शारीरिक समस्याओं में वृद्धि कर सकता है। शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाकर इससे निजात पाएँ। ख़राब हालात से दूर रहना ही बेहतर है। जिन लोगों ने किसी अनजान शख्स की सलाह पर कहीं निवेश किया था आज उन्हें उस निवेश से फायदा होने की पूरी संभावना है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की ज़रूरत है, जो ऊँची जगहों पर हों। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए ख़ूबसूरत फूल की तरह खिलेगी। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। दिक़्क़तों का तेज़ी से मुक़ाबला करने की आपकी क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। आज आपका वैवाहिक जीवन हँसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज एक ख़ुशनुमा दिन के लिए मानसिक तनाव और झंझटों से बचें। मनोरंजन और सौन्दर्य में इज़ाफ़े पर ज़रुरत से ज़्यादा वक़्त न ख़र्च करें। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में भागीदारी करें। यह न सिर्फ़ आपका दबाव कम करेगा, बल्कि आपकी झिझक भी मिटा देगा। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
पंडित नरेश सारस्वत रीङी


