श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मई 2026
संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित कर महान विभूति को श्रंद्धाजलि दी गई । वहीं छात्रावास के स्थापना दिवस पर महिलाओं द्वारा रातिजोगा भी किया गया।
महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ के 6 विद्यार्थियों का भारतीय सेना में चयन एवं 1 विद्यार्थी का सब इंस्पेक्टर में चयन होने पर सम्मान किया गया।

सम्मानित युवाओं में छोटूराम चोटिया, राजूराम चोटिया, महेंद्र पूनियां, श्यामसुंदर बिस्सु, कृष्ण जाखड़, पूनमचंद ज्याणी तथा शंकरलाल गोदारा शामिल रहे। सभी विद्यार्थियों एवं इनके अभिभावकों का मैनेजमेंट की ओर से साफा, शॉल एवं माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया ।

इस अवसर पर आयोजित श्रंद्धाजलि सभा को सम्बोधित करते हुए छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने देश की महान विभूति चौधरी चरणसिंह को नमन करते हुए कहा कि इन्होंने आजीवन कमजोर, गरीब, मजदूरों एवं किसानों के हितों की रक्षा हेतु संघर्ष किया । आर्य ने छात्रावास का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय सेना में सभी चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर लक्ष्मणराम खिलेरी, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ विनोद चौधरी, रामलाल जाखड़, रामप्रताप जाखड़, कानाराम गोदारा, राजुराम चोटिया, पूनमचंद ज्याणी, सुशील सेरडिया सेरडिया ने महान विभूति चौधरी चरणसिंह को नमन करते हुए संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास के चौथे स्थापना दिवस पर अपने विचार रखे ।

कार्यक्रम में रामचन्द्र गोदारा, भागुराम जाखड़, रामचन्द्र गीला, सीताराम घिंटाला, जगदीश ज्याणी, रामरतन सहू, हनुमान महिया, शंकरलाल कडवासरा, हरलाल भाम्भू, सोहनलाल गोदारा, वार्डन दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल एवं छात्रावास में अध्ययनरत युवा शक्ति मौजूद रहे छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।


