श्रीडूंगरगढ़ टुडे 30 मई 2026
===============================
राजस्थान में रेत का डरावना बवंडर…दिन में ही हो गई रात, दोपहर 2 बजे जलानी पड़ीं गाड़ियों की लाइट गंगानगर बीकानेर सीकर चुरू
1 पर्यटन से परे गोवा शिक्षा-नवाचार का भी बन रहा केंद्र’, स्थापना दिवस पर बोले राष्ट्रपति और पीएम मोदी
2 गोवा राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं ने गोवा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता और विकास यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य अब केवल पर्यटन ही नहीं, बल्कि शिक्षा, प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप और नवाचार का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है।
3 आर्मी चीफ बोले- भारत ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार, अभी केवल संघर्ष विराम; हमने बेंचमार्क बनाया कि भारत उकसावे पर कैसा जवाब देता है
4 दावे विश्वगुरु के, लेकिन एक भी परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते’, अब CUET को लेकर राहुल गांधी का पीएम पर तंज
5 लोकतंत्र में हर आवाज के लिए जगह, चिंता की कोई बात नहीं; कॉकरोच जनता पार्टी पर RSS की प्रतिक्रिया
6 दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद; धार्मिक स्थलों, सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश नाकाम
7 कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार का नेता चुनना तय, राज्यपाल से मिले
8 सीईसी ज्ञानेश कुमार बोले- सुप्रीम कोर्ट की जांच में खरा उतरा एसआईआर, मतदाता सूची में शामिल किए गए 18+
9 केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। उन्होंने बताया कि 10-15 साल पहले महात्मा गांधी भारत की पहचान थे, लेकिन अब यह बदल गया है। शेखावत के अनुसार, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की वैश्विक छवि में महत्वपूर्ण बदलाव आया है
10 जरांगे का अनशन फिर शुरू: CM फडणवीस बोले- मराठा समाज के हित में होंगे फैसले, लेकिन OBC के साथ नहीं होगा अन्याय
11 सीएम फडणवीस ने ओबीसी समुदाय को भरोसा देते हुए कहा कि इस सरकार ने कभी एक समुदाय से लाभ छीनकर दूसरे को नहीं दिया है और न ही कभी देगी। मुख्यमंत्री ने कहा, ”ओबीसी समुदाय को डरने की कोई जरूरत नहीं है। हम मराठा समाज की चिंताओं का समाधान करेंगे, लेकिन ओबीसी समुदाय के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे
12 मुंबई में 15 दिन में दूसरी बार महंगी हुई CNG: ₹2 की बढ़ोतरी के साथ दाम ₹86 हुए; ऑटो-टैक्सी यूनियनों ने की किराया बढ़ाने की मांग
13 इस हफ्ते सोने-चांदी में गिरावट रही, चांदी की कीमत ₹2650 कम होकर ₹2.66 लाख किलो हुई, सोना ₹1654 सस्ता हुआ
14 रिपोर्ट- ईरान को ₹28 लाख करोड़ रीकंस्ट्रक्शन फंड मिलेगा, अमेरिकी कंपनियां निवेश करेंगी; ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम पर सहमति, ईरान ने खारिज किया
15 राजस्थान के 4 जिलों में रेतीला तूफान,दिन में अंधेरा छाया, UP-बिहार में आंधी-बारिश से 48 मौतें, बिहार में 4 फ्लाइट डायवर्ट, 18 लेट
16 वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, बोले- इस उम्र में हम गुल्ली-डंडा भी नहीं खेल पाते थे; वैभव झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे
==============================


