श्रीडूंगरगढ़ टुडे 31 मई 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला के चारागृह निर्माण दानदाता दुलचासर मूंधड़ा परिवार स्वर्गीय शंकरलाल मूंधड़ा एवं स्वर्गीय इंदरचंद मूंधड़ा दुलचासर के परिवार द्वारा रविवार को पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पुनीत अवसर पर (मार्फत- माणिक चन्द मूंधड़ा) गो सेवार्थ 50 हजार रू की पावन राशि प्रदान कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला कमेटी ने मूंधड़ा परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना करते हुए आभार जताया। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि माणिक चन्द मूंधड़ा दुलचासर परिवार द्वारा अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति गौशाला में एक बहुत बड़ा चारागृह निर्माण करवाया गया है एवं परिवार द्वारा प्रति वर्ष गो माताओं के लिए गो सेवार्थ सहयोग मिल रहा है।

पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर दानदाताओं ने गौशाला में बढ़ चढ़कर की गौसेवा
रविवार को पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा पर दानदाताओं ने गौशाला में बढ़ चढ़कर गौ सेवा की दानदाताओं में गौशाला की गौ माताओं के लिए सामूहिक मुंग चूरी का विशाल भंडारे का आयोजन किया। 2100रू अहमदाबाद प्रवासी कांता देवी सुथार धर्मपत्नी सत्यनारायण सुथार बीकानेर। 2100रू, रामेश्वर लाल भूतड़ा निवासी भाप हाल बालोतरा।1100 रू मुंबई प्रवासी रामेश्वर लाल सुथार दुलचासर, 1100रू बड़ोदरा प्रवासी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली। सामूहिक मुंग चूरी भंडारा समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। राजस्थान युवा मंडली बड़ोदरा गुजरात के द्वारा एक पिकअप गाड़ी हरा चारा गौ माता को समर्पित किया गया।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सूडसर के अध्यापक ओम प्रकाश दर्जी ने अपनी सुपुत्री जय श्री दर्जी के जन्मोत्सव पर ₹1100 की राशि समर्पित कर गौ माताओं को मुंगचुरी भंडारा समर्पित कर मनाया जन्म दिवस। गौशाला कमेटी के द्वारा जय श्री को जन्मोत्सव की बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। आज पूर्णिमा के अवसर पर बढ़ चढ़कर गौ सेवा करने पर दानदाताओं का गौशाला कमेटी ने आभार जताया।





