श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 जुलाई 2025
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 8 जुलाई को श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गुसाईसर बड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविर का अवलोकन करेंगे जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। सोमवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्टि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
इधर, भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में गुसाईसर बड़ा पहुंचकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ,विनोद गिरी गुसाईं, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश मोट,महेंद्र सिंह तंवर हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया पार्षद जगदीश गुर्जर शिव स्वामी पवन इंदौरिया राम सिंह जागीरदार मदन सोनी लीलाधर बोथरा सहित पार्टी के पदाधिकारी को कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







