श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 जून 2026
शुक्रवार शाम को आए तेज अंधड़ और बारिश के चक्रवात ने बिजली तंत्र को भारी नुकसान पहुंचाया है। उपखंड के समंदसर गांव में इस चक्रवात का कहर देखने को मिला है। सरपंच प्रतिनिधि खीयाराम गोदारा ने बताया कि गांव के 33/11 केवी से निकलने वाले जीएसएस के अलग-अलग फीडरों को भारी नुकसान पहुंचा है और सैकड़ो पोल टूट गए।
33 केवी आने वाली लाइन में एक कैंची गिर गई ,समंदसर से मानकरासर जाने वाली लाइन में भी एक कैंची गिर गई है जिससे लाइन पूरी तरह से बंद है।
वही कृषि फीडर को भारी नुकसान पहुंचा
पांच नम्बर फीडर में 50 पोल टूट गए ,तीन नंबर फीडर में 10 पोल टूट गए,दो नंबर फीडर 5 पोल टूट गए एवं एक नम्बर फीडर में 15 पोल टूट गए इसके अलावा एक फीडर जिसका नाम नया फीडर है उसमें 3 पोल टूट गए हैं। यह सभी कृषि कुओं को प्रभावित कर रहे हैं और बिजली सप्लाई पूरी तरह से बाधित है।
गांव की लाइन में भी एक पोल टूट गया है इसके कारण शाम से गांव की लाइन भी पूरी प्रभावित है। सरपंच प्रतिनिधि खीयाराम गोदारा ने प्रशासन से अपील की है कि समय पर विभाग लाइनों को दुरुस्त करवाये ताकि किसानों को हो रही परेशानी से छुटकारा मिल सके।
जेईएन अमित ओझा, लाइनमैन लीलाधर सहित एफआरटी टीम राहत कार्यों में जुट गई है। लीलाधर ने बताया बिजली आपूर्ति सुचारू आज रात तक करने का प्रयास किया जाएगा।




