श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 जून 2026
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मनोहर लाल सुपुत्र गंगा विशन मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी मुंबई ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कांता देवी मुंधड़ा एंव अपने पौत्र निर्वाण मुंधड़ा का जन्मदिवस गौसेवा कर मनाया इस दौरान गौशाला की गौमाताओं को पौष्टिक आहार जौ दलिया मूंग चूरी का पावन भोग लगवाया इस दौरान भंडारा वितरण में उनके सुपुत्र दिपक मुंधड़ा एवं पुत्र वधू पूजा देवी मुंधड़ा ने सहयोग दिया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि वहीं श्रीमती पुष्पा देवी धर्म पत्नी भंवरलाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी कोलकाता ने गौशाला में बेजुबान पक्षियों के लिए दो कट्टा ज्वार समर्पित कर बड़ा ही पुण्य का कार्य किया। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं व सहयोग कर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।





