🙏जय श्री गणेशाय नमः🙏
🙏जय श्री कृष्णा🙏
🕉️ आज का पंचांग 🕉️
पञ्चाङ्ग — 10 जून 2026
📅 दिन — बुधवार
📜 कल्प — श्वेत-वराह
👑 मन्वंतर — वैवस्वत
⏳ युग — कलियुग (28वाँ चतुर्युग – प्रथम चरण)
📿 विक्रम संवत — 2083 [रौद्र]
📿 शक संवत — 1948
🌞 सूर्यायन — उत्तरायण (उत्तर गोले)
🔥 ऋतु — ग्रीष्म
📆 मास — अधिक ज्येष्ठ (द्वितीय)
🌑 पक्ष — कृष्ण
🌞 सूर्य राशि — वृष
🌙 चंद्र राशि — मीन ➡️ 03:58 AM मेष
🌅 सूर्योदय — 05:14 AM
🌇 सूर्यास्त — 06:46 PM
📅 तिथि — दशमी (07:34 PM से एकादशी )
🌟 नक्षत्र — रेवती (03:58 AM से अश्विनी )
✨ योग — सौभाग्य (12:19 AM से शोभन )
🧿 करण — वणिज (08:14 AM से भद्रा )
🔴 पंचक — समाप्त रात्रि 03:58 AM
📍 दिशाशूल — उत्तर दिशा में
📿 स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं, पाताले च धनागमः।
📿 मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।
🚫 भद्रा — 08:14 AM से 07:34 PM तक
🏵️ भद्रा वास – मृत्यु लोक
━━━━━━━━━━━━━━━
शुभ-अशुभ मुहूर्त
☠️ राहुकाल —12:00 PM से 01:41 PM
⚠️ यमगण्ड — 06:55 AM से 08:37 AM
🟤 गुलिक काल — 10:18 AM से 12:00 PM
🚫 दुर्मुहूर्त — 11:33 AM से 12:27 PM
✨ अभिजित मुहूर्त — कोई नहीं
दिन का चौघड़िया
💰 लाभ → 05:14 AM – 06:55 AM
✨ अमृत → 06:55 AM – 08:37 AM
⚫ काल → 08:37 AM – 10:18 AM
🌸 शुभ → 10:18 AM – 12:00 PM
🤒 रोग → 12:00 PM – 01:41 PM
⚡ उद्वेग → 01:41 PM – 03:23 PM
🚶 चर → 03:23 PM – 05:04 PM
💰 लाभ → 05:04 PM – 06:46 PM
रात्रि का चौघड़िया
⚡ उद्वेग → 06:46 PM – 08:04 PM
🌸 शुभ → 08:04 PM – 09:23 PM
✨ अमृत → 09:23 PM – 10:41 PM
🚶 चर → 10:41 PM – 12:00 AM
🤒 रोग → 12:00 AM – 01:18 AM
⚫ काल → 01:18 AM – 02:37 AM
💰 लाभ → 02:37 AM – 03:55 AM
⚡ उद्वेग → 03:55 AM – 05:14 AM
चौघड़िया फल विचार
✨ चर में चक्र चलाइये, उद्वेगे थलगार।
✨ शुभ में स्त्री श्रृंगार करे, लाभ में करो व्यापार॥
✨ रोग में रोगी स्नान करे, काल करो भण्डार।
✨ अमृत में काम सभी करो, सहाय करो कर्तार
दिन का होरा
🟢 बुध → 05:14 AM – 06:21 AM
🌙 चंद्र → 06:21 AM – 07:29 AM
⚫ शनि → 07:29 AM – 08:37 AM
🟡 गुरु → 08:37 AM – 09:44 AM
🔴 मंगल → 09:44 AM – 10:52 AM
🌞 सूर्य → 10:52 AM – 12:00 PM
💖 शुक्र → 12:00 PM – 01:07 PM
🟢 बुध → 01:07 PM – 02:15 PM
🌙 चंद्र → 02:15 PM – 03:23 PM
⚫ शनि → 03:23 PM – 04:30 PM
🟡 गुरु → 04:30 PM – 05:38 PM
🔴 मंगल → 05:38 PM – 06:46 PM
रात्रि का होरा
🌞 सूर्य → 06:46 PM – 07:38 PM
💖 शुक्र → 07:38 PM – 08:30 PM
🟢 बुध → 08:30 PM – 09:23 PM
🌙 चंद्र → 09:23 PM – 10:15 PM
⚫ शनि → 10:15 PM – 11:07 PM
🟡 गुरु → 11:07 PM – 12:00 AM
🔴 मंगल → 12:00 AM – 12:52 AM
🌞 सूर्य → 12:52 AM – 01:44 AM
💖 शुक्र → 01:44 AM – 02:37 AM
🟢 बुध → 02:37 AM – 03:29 AM
🌙 चंद्र → 03:29 AM – 04:21 AM
⚫ शनि → 04:21 AM – 05:14 AM
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ):-
आज आपको अपने गुस्से और शब्दों पर खास कंट्रोल रखने की जरूरत है। छोटी बात पर प्रतिक्रिया रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। अच्छी बात यह है कि कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस से प्रशंसा मिलने के योग हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिताया गया समय रिश्तों में और मिठास घोलेगा। संतान की भावनाओं को समझने का मौका भी मिलेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो):-
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को विशेष सतर्क रहना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सेहत को नजरअंदाज न करें। निवेश से जुड़े फैसले किसी के कहने पर लेने से बचें। खानपान में लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। हालांकि जिम्मेदारियों को आप समय पर पूरा कर लेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा):-
आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया है। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में जा सकता है। आप किसी अपने की आर्थिक मदद भी कर सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके हुए काम पूरे करवाएगा। यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान का खास ध्यान रखें।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो):-
आज सकारात्मक परिणाम मिलने से मन खुश रहेगा। ऑफिस में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और काम तेजी से पूरे होंगे। पैसों से जुड़े मामलों में जल्दबाजी करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताने से रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। पिताजी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी से बात करें। बिजनेस में बदलाव करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे):-
आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन समय का सही इस्तेमाल करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा। रुके हुए काम पूरे करने पर ध्यान दें। विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवनसाथी के लिए छोटा सा सरप्राइज रिश्ते में नई मिठास लाएगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल देने से बचें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो):-
आज ऊर्जा और उत्साह से भरपूर दिन रहेगा। घर में मेहमानों के आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से कई काम आसानी से पूरे होंगे। परिवार में शादी-विवाह से जुड़ी रुकावट दूर होने से खुशी का माहौल बनेगा।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते):-
आज काम का दबाव मानसिक थकान बढ़ा सकता है। हालांकि आप अपने स्वभाव में बदलाव लाने की कोशिश करेंगे, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। अच्छे भोजन और छोटी-छोटी खुशियां आपको सुकून देंगी। संतान के व्यवहार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। अपनी निजी बातें किसी से शेयर करने से बचें। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम पूरा होने के संकेत हैं।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू):-
आज का दिन संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और यात्रा का योग भी बन रहा है। धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। समय और धन दोनों का सही इस्तेमाल करना जरूरी होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):-
आज वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी की सफलता आपको गर्व महसूस कराएगी। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत रहेगी और पिताजी भी आपके कामों से खुश नजर आएंगे। नई उपलब्धि आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगी। विद्यार्थियों का नए कोर्स में रुचि बढ़ सकती है। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी):-
आज भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा और परिवार में एकता महसूस होगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। आलस्य को खुद पर हावी न होने दें। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। आपके किसी फैसले से परिवार के लोग थोड़ा नाराज हो सकते हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में नए अवसर मिलने के योग हैं।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा):-
आज आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों का साथ आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। आपकी बातों का असर लोगों पर सकारात्मक पड़ेगा। नया काम शुरू करने से पहले पूरी प्लानिंग जरूर करें। विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलने से राहत महसूस होगी। संतान के साथ दिल की बात साझा करने का मौका मिलेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):-
आज सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए खुद का खास ध्यान रखें। कोई जरूरी काम बनते-बनते रुक सकता है, जिससे तनाव बढ़ेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखें। खोई हुई प्रिय वस्तु वापस मिलने की संभावना है। नया काम शुरू करने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। खास लोगों से मुलाकात आपका दिन खास बना देगी, हालांकि पिताजी की किसी बात से मन थोड़ा दुखी हो सकता है। पंडित नरेश सारस्वत रीङी




