श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 जून 2025
श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास में एक बंद पड़े मकान के ताले तोड़ चोरी होने की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी होने की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर में रखे 8 चांदी के सिक्के, एक छोटी चांदी की पूजा की थाली, पीतल के बर्तन, गैस सिलेण्डर, एक इनवर्टर चोरी कर ले गए। अशोक झाबक ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को दी शिकायत के अनुसार कालूबास में चेतन माली के कुएं के पास स्थित लूणकरण पुत्र भूरसिंह भादानी के घर के ताले तोड़े होने की जानकारी 8 जून को मिली। पुलिस को सूचना देने पर एसआई राजेंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना किया। स्थानीय निवासी अशोक झाबक मकान की देखरेख कर रहें थे व पानी पुरी की लोरी लगाने वाले रामकिशोर नामक युवक को किराए दे रखा था। रामकिशोर करीब 20 दिन पहले यूपी स्थित अपने घर चला गया था और मकान के ताला लगा था। तभी पीछे से ये वारदात हुई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




