श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जून 2026
जयपुर में हुए हादसे के बाद पुलिस का बड़ा अभियान लगातार चल रहा है। गुरुवार शाम को थाना अधिकारी कश्यप सिंह के निर्देशन पर फिर अभियान चलाया, जिसमें भारी तादाद में पटाखे जब्त किये गए। सब इंस्पेक्टर रतनलाल एएसआई सुरेंद्र कुमार की टीम द्वारा गुरुवार को आबादी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें मोमासर बास के एक गोदाम से भारी तादाद में पटाखे जब्त किए गए। थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने कहा कि किसी तरह से अवैध पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि आबादी क्षेत्र में इतनी भारी तादाद में अवैध रूप से भंडारण करके पटाखे रखना बड़े हादसे को न्योता देना है, समय रहते इन पर कार्रवाई न हो तो बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है।









