श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 जून 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में गुरुवार को पुरुषोत्तम मास की परमा एकादशी पर महिला सत्संग मंडली के द्वारा दिव्य सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर गौ सेवा की। गुप्त दान के रूप में 5100 रू की राशि समर्पित कर गौ सेवा भंडारा किया गया साथ ही दुलचासर के सीताराम छरंग के द्वारा ₹2100 की राशि समर्पित कर गौ सेवा की गई ।1100रू जनार्दन शर्मा रिटायर्ड पीटीआई निवासी बुहाना जिला झुंझुनू अपने एक साथ 2पौत्र रत्न होने पर गौ सेवा की। दुलचासर के ही करणी सिंह पड़िहार एवं सावंतसर के राकेश धारणिया ने गोवंश को गुड़ का भोग लगाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया वहीं महिला सत्संग मंडली ने भजन कीर्तन के साथ सामूहिक रूप से गौ सेवा कर पुण्य अर्जित किया। गौशाला कमेटी ने महिला सत्संग मंडली का एवं सभी दानदाताओं का आभार जताया









