श्रीडूंगरगढ़ टुडे 12 जून 2026
श्रीडूंगरगढ़ वार्ड नं. 1 स्थित अम्बेडकर कॉलोनी, कालूबास में मेघवाल समाज की श्मशान भूमि में आवश्यक विकास कार्य करवाने की मांग को लेकर शिविर में नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में बताया गया कि श्मशान भूमि में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण अंतिम संस्कार एवं अन्य आवश्यक कार्यों के दौरान आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाज एवं वार्डवासियों ने श्मशान भूमि में ट्यूबवेल स्थापना, अधूरी चारदीवारी का निर्माण, टिन शेड व बैंचों की व्यवस्था, हाईमास्क लाइट की मरम्मत, मुख्य प्रवेश द्वार निर्माण तथा वृक्षारोपण एवं सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की मांग रखी।
ज्ञापन नगर पालिका द्वारा आयोजित शहर सेवा शिविर में मेघवाल समाज एवं वार्ड नं. 1 के निवासियों की ओर से सर्वसम्मति से प्रस्तुत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने जनहित से जुड़े इन कार्यों को शीघ्र स्वीकृत कर विकास कार्य शुरू करवाने की मांग की।
इस दौरान युवा जनसेवक संदीप भारतीय सहित मेघवाल समाज के गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।





