श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 जून 2026
अधिक मास त्रयोदशी के पुनीत अवसर पर सूडसर निवासी किशन लाल मोहता की सुपुत्री टीना मोहता ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर मे पधार कर गौसेवा कर जन्मदिवस मनाया इस दौरान गौशाला की गौ माताओं को मिठे शीतल तरबूज,आम, गुड का अपने हाथों से भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि भंडारा वितरण में जुगल किशोर स्वामी की धर्मपत्नी,बनवारी लाल दर्जी की सुपुत्री एवं कतर निवासी जेसराज प्रजापत की धर्मपत्नी ने सभी ने सहयोग दिया तथा टीना के जन्मदिवस की ढेर सारी बधाइयां दी और गौशाला कमेटी ने भी टीना की जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।





