श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 जून 2026
क्षेत्र के धीरदेसर चोटियान स्थित खेत में बनी डिग्गी में रविवार को एक बुजुर्ग का शव तैरते हुए मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर ग्रामीणों के सहयोग से शव को डिग्गी से निकलवाकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। थाने के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव के 60 वर्षीय बुजुर्ग मोहनलाल पुत्र उदाराम जाट शनिवार रात्रि को खाना खाकर सोए थे। सुबह जब मोहनलाल परिजनों को नहीं मिले तो उन्होंने पदचिन्हों के आधार पर तलाश की तो उनका शव पड़ोस के खेत में बनी डिग्गी में तैरता हुआ मिला। पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया जाकर पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सुपर्द किया जाएगा।




