श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जून 2026
पूनरासर बालाजी मंदिर, बिग्गा बास में पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर बालासा भक्त मंडल, श्री डूंगरगढ़ द्वारा 17 मई 2026 से प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक संगीतमय कीर्तन का आयोजन हो रहा है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। संगीतमय कीतर्न का आज सोमवार 15 जून (सोमवती अमावस्या) समापन को होगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार के आयोजन होंगे
कार्यक्रम विवरण
भजन संध्या- सायं 4:00 बजे से 7:15 बजे तक
पीपल पूजन- 108 दीपक द्वारा पीपल पूजन
महाआरती- पूजन कार्यक्रम के पश्चात महाआरती
छप्पन भोग-महाआरती के बाद बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा।
विशेष सूचना :
मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि जो भी श्रद्धालु छप्पन भोग में अपने घर से प्रसाद अर्पित करना चाहते हैं, वे कृपया व्यवस्था हेतु अपना नाम पूर्व में दर्ज करवाएं
संपर्क सूत्र :
📱 9829700215
📱 9828822019
“बालासा भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि जो श्रद्धालु इस भजन संध्या एवं समापन समारोह में सहभागी होंगे, उन्हें पूरे पुरुषोत्तम मास में संपन्न हुए इस पवित्र अनुष्ठान के पुण्य फल की प्राप्ति होगी।भक्ति का एक क्षण भी जीवन को धन्य बना देता है, आइए बाबा के श्रीचरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर पुण्य के भागीदार बनें।”







