श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 जून 2026
पुरुषोत्तम मास सोमवती अमावस्या के पुनीत अवसर पर श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में हवन गौपूजन का अनुष्ठान का आयोजन किया गया। पंडित सुनील जाजड़ा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से संपन्न करवाया। मुख्य यजमान नंदकिशोर मुंधड़ा, चतर सिंह पड़िहार, आदुराम महिया, सपत्नीक निवासी दुलचासर मोहनलाल बुड़िया निवासी गोपालसर जिन्होंने यज्ञ में आहुतियां दी। नंदकिशोर मुंधड़ा, रामकिशन मुंधड़ा, राधेश्याम मुंधड़ा प्रवासी दिल्ली, प्रदीप मुंधड़ा,दलिप मुंधड़ा, ओमजी सोनी सूडसर, श्री राम सुथार नागल, कालू सिंह राठौड़, किशनसिंह राठौड़ मिंयासर ने गौ माताओं को हरी सब्जी का पावन भोग लगाया। इस दौरान भंडारा वितरण में सहयोग शुभकरण मुंधड़ा, भंवर लाल दर्जी, मघराज मुंधड़ा, दानाराम महिया,दीनदयाल, मोहनसिंह, प्रेम रतन ने किया।मास्टर देवीलाल छंरग ने रु 500/-का आर्थिक सहयोग कर गौ सेवा की सुरत प्रवासी श्रीराम मोहता ने पक्षियों के लिए एक कट्टा ज्वार गौशाला में समर्पित की। माताओं बहनों ने हवन के दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया। नवयुवकों, बच्चों ने गौ माताओं की बढ़ चढ़कर गौसेवा की। गौशाला कमेटी ने सभी दानदाताओं सहयोग कर्ताओ का दुपट्टा पहना कर स्वागत अभिनंदन करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि कि कामना की।












