श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 जून 2026
सोमवती अमावस्या पर पूनरासर बालाजी मंदिर, बिग्गा बास में हुए अनेक आयोजन।
पूनरासर बालाजी मंदिर, बिग्गा बास में पुरषोत्तम मास के पावन अवसर पर बालासा भक्त मंडल, श्री डूंगरगढ़ द्वारा 17 मई 2026 से प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक संगीतमय कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सोमवार 15 को जून (सोमवती अमावस्या) को इस अवसर पर सायं 4:00 बजे से 7:15 बजे भजन संध्या व 108 दीपक द्वारा पीपल पूजन महाआरती व छप्पन भोग का आयोजन किया गया।



सोमवती अमावस्या पर भैरव नन्दी गौशाला में हवन अनुष्ठान का आयोजन,पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निकटवर्ती तोलियासर गांव स्थित भैरव नंदी गोपाल गौशाला में सोमवार को सोमवती अमावस्या के अवसर पर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान राजाराम राजपुरोहित ने अपनी पत्नी एवं पुत्रियों गुलाब राजपुरोहित व पार्वती राजपुरोहित के साथ पितृ शांति के लिए विधि-विधान से हवन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं पितरों की शांति की कामना की।
गौशाला परिसर में पर्यावरण संरक्षण के तहत “एक पेड़ अपनों के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान गौ सेवा गतिविधियों में भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। इस अवसर पर मालसिंह राजपुरोहित, गणेश सिंह राजपुरोहित, भंवर सिंह राजपुरोहित, बाबूलाल भार्गव, जगदीश सिंह राजपुरोहित, शैतान सिंह राजपुरोहित, चुनीलाल राजपुरोहित, राकेश कुमार राजपुरोहित सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।


सोमवती अमावस्या पर अभयसिंहपुरा में गौ माता को खिलाई 251 किलो लापसी
सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम अभयसिंहपुरा में गौसेवा का विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान गौ माता के लिए 251 किलो लापसी तैयार कर वितरण किया गया। कार्यक्रम में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और गौ माता की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
आयोजन में गौ रक्षक बाबू चौधरी, कानाराम जाखड़, आसाराम नायक, प्रकाश खाती, मूलदास स्वामी, रामलाल नायक, मूलाराम नायक और कानाराम सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर गौ माता को लापसी खिलाई तथा गौ संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सोमवती अमावस्या के अवसर पर हर वर्ष धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में इस बार गौ माता के लिए 251 किलो लापसी का प्रसाद तैयार कर वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।




