श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 जून 2026
महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में बच्चों हेतु बाल योग समर कैंप में तीसरे दिन बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में योग गुरु ओम प्रकाश कालवा, मंत्री सुशील सेरडिया ने मां भारती के दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारम्भ किया । संस्था मंत्री सुशील सेरडिया ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्रीय चरित्र निर्माण की मुख्य कड़ी है, इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों के अच्छे चरित्र निर्माण हेतु आमजन की सक्रिय रुप से भागीदारी हो । सेरडिया ने बच्चों को मोबाईल एवं जंकफूड से दूर रहने की सलाह दी । शिविर में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा एवं उनकी टीम ने बच्चों को सहजता के साथ योग की अलग अलग क्रियाओं का अभ्यास करवाया एवं चरित्र निर्माण के टिप्स बताए । शिविर सहसंयोजक संजय करवा ने बताया कि आज तीसरे दिन 117 बच्चों, बड़े बुजुर्गो एवं महिलाओं की भागीदारी रही । बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु संजय करवा, सुरेश भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत उपस्थित रहे ।







